scriptपूरा देश आज जाति व मजहब के नाम पर जल रहा : कांग्रेस | Amethi Congress Pradeep Singhal Farmer BJP Religion | Patrika News

पूरा देश आज जाति व मजहब के नाम पर जल रहा : कांग्रेस

locationअमेठीPublished: Mar 04, 2020 03:34:56 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी ने यहां पांचों तहसीलों पर किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।

पूरा देश आज जाति व मजहब के नाम पर जल रहा : कांग्रेस

पूरा देश आज जाति व मजहब के नाम पर जल रहा : कांग्रेस

अमेठी. प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी ने यहां पांचों तहसीलों पर किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस संदर्भ में तिलोई क्षेत्र के मोहनगंज के गौशाला मैदान में किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार केवल नफरत व हिंसा फैलाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि जिले के किसानों का बुरा हाल है, न समय पर खाद मिल रही न बिजली, पानी। किसानों को खेतों में पैदा होने वाले अनाज बिचौलियों के माध्यम से औने-पौने दामो में बेचना पड़ रहा है। एक माह से लगातार अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाखों किसानों से मिले, उनसे बात की और समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश जाति व मजहब के नाम पर जल रहा है किसान खून के आंसू रो रहा है। ऐसे हालात की पूर्ण जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ केंद्र व प्रदेश की सत्ता दल पार्टी है। वर्तमान सरकार केवल हिंदू-मुस्लिम, पाकिस्तान और जिन्ना, जामिया और शाहीन बाग पर राजनीति कर रही है वह अति निंदनीय है।
किसानों की समस्याओं को दोहराते हुए कहा कि हम भारतवासी किसान को भगवान के रूप में ही मानते हैं। किसान देश की आवाम का अन्नदाता है, किसान सुखी-तो सब सुखी। अंत में जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तिलोई तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी को सौपा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो