मामला जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बंदोईया गांव का है, गुरुवार देर शाम ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन गांव से गायब हो गए। उसके बाद गांव के एक मकान की बाउंड्री में प्रधान पति अर्जुन जला हुआ मिला, मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और प्रधानपति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान प्रधानपति की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि देर शाम इन लोगों ने पहले अपहरण किया उसके बाद जला कर हत्या कर दी।
अमेठी एसपी ने बताया कि गुरुवार शाम को ग्रामीणों ने सूचना दी कि प्रधानपति घायल अवस्था में पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल प्रधानपति अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया। वहीं पर उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है तहरीर के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद जैसा भी होगा कार्रवाई की जाएगी।