scriptअमेठी से पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्रा का निधन, स्मृति ईरानी के चुनाव में निभाई थी बड़ी भूमिका | Amethi Former MLA Jamuna Prasad Mishra death Smriti Irani sad | Patrika News

अमेठी से पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्रा का निधन, स्मृति ईरानी के चुनाव में निभाई थी बड़ी भूमिका

locationअमेठीPublished: Nov 23, 2020 12:22:24 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रस्तावक व अमेठी से पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्रा का रविार देर शाम निधन हो गया।

अमेठी से पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्रा का निधन, स्मृति ईरानी के चुनाव में निभाई थी बड़ी भूमिका

अमेठी से पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्रा का निधन, स्मृति ईरानी के चुनाव में निभाई थी बड़ी भूमिका

अमेठी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रस्तावक व अमेठी से पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्रा का रविार देर शाम निधन हो गया। वह काफी वक्त से बीमार थे। जमुना प्रसाद मिश्रा का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बेहद करीबी थे। उनके निधन से क्षेत्रीय लोगों में दुख लहर दौड़ गई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जमुना प्रसाद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जमुना प्रसाद मिश्र वर्ष 1993 में अमेठी विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वर्ष 1980 और 90 के दशक में जमुना प्रसाद मिश्र भाजपा से चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 1967 से वे जनसंघ से जुड़े थे। वर्ष 1971 में बांग्लादेश आंदोलन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ वह तिहाड़ जेल भी जा चुके थे।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सांसद स्मृति इरानी के प्रस्तावकों में विधायक रानी गरिमा सिंह, गौरीगंज के पूर्व विधायक तेजभान सिंह, सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, अमेठी के पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र शामिल थे।
https://twitter.com/BJP4Amethi?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो