मोदी सरकार का वादा झूठा गौरतलब है कि राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी में हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी ने भाजपा के खिलाफ राफेल डील पर बोला। उन्होंने अमेठी के लोगों से भ्रष्टाचार और मोदी सरकार के वादे के छलावा पर बात की। मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनके विकास का वादा झूठा है और वे अपने चुनिंदा उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने में लगे हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी देश के चौकीदार नहीं बल्कि चोर हैं।
बता दें कि मानसरोवर यात्रा के बाद पहली बार राहुल गांधी अमेठी दौरे पर हैं। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें शिवभक्त के तौर पर पेश किया है। सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी की शिवभक्त फोटो वायरल हुई है। वहीं हर हर मोदी की तरह ‘बम बम राहुल’ का नारा भी गढ़ा गया। हालांकि ये अभी उतना लोकप्रिय नहीं हुआ है।
लगे राहुल गांधी मुरदाबाद के नारे अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने यहां के मुसाफिरखाना के वन विभाग के गेस्ट हाउस में विश्राम किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट कर गौरीगंज कलेक्ट्रेट के लिए निकले जब भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान एमएलसी दीपक सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने की मांग की लेकिन हंगामा बढ़ता ही चला गया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी हुआ। लेकिन फिर भी विरोध नहीं थमा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुरदाबाद व राहुल गांधी चोर हैं के नारे लगाए।