अमेठी

प्रियंका गांधी का गंगा स्नान नाटक : मोहसिन रजा

मोहसिन रजा की चुटकी, बोले- हर कांग्रेसी पापों का प्रायश्चित करे

अमेठीFeb 14, 2021 / 11:06 am

Mahendra Pratap

अमेठी. कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के प्रयाग राज में संगम स्नान पर चुटकी लेते हुए अमेठी जिला प्रभारी व मंत्री मोहसिन रजा ने कहाकि, प्रत्येक कांग्रेसी को चाहिए कि वह अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए गंगा में डुबकी लगाए। मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी को नाना के साथ दादा के घर जाने की सलाह दी।
यूपी में हाथ से मैला ढोने वालों की संख्या जानकर चौक जाएंगे, शर्मनाक

अमेठी जिले के प्रभारी व मंत्री भाजपा के मोहसिन रजा ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजनों बैठक में मीडिया के समक्ष बजट की खूबियां गिनाते-गिनाते मंत्री अचानक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए बोले कि, प्रियंका का गंगा स्नान नाटक है।
माथे पर टीका और भगवा वस्त्र धारण कर रहे हैं :- मोहसिन रजा ने कहाकि, राममंदिर व हिंदू देवी देवताओं पर प्रश्न उठाने वाले अब गंगा स्नान के साथ नौकायन कर रहे हैं। मंदिर जा रहे हैं और माथे पर टीका के साथ भगवा वस्त्र भी धारण कर रहे हैं। प्रत्येक कांग्रेसी को चाहिए कि वह अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए गंगा स्नान करे।
नाना के साथ दादा के आवास पर भी जाएं :- प्रियंका गांधी को सलाह देते हुए मोहसिन रजा ने कहाकि, प्रियंका को चाहिए कि वे जब भी प्रयागराज जाएं अपने नाना के आवास जाने के साथ ही अपने दादा फिरोज जहांगीर के आवास भी जाएं।
जमीनें वापस करवाएं :- किसानों की चिंता पर प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए मोहसिन रजा ने कहाकि, प्रियंका को किसानों की अगर इतनी ही चिंता है तो वे अपने पति के द्वारा अलग-अलग प्रदेशों में कब्जाई गईं जमीनें वापस करवाएं।

Home / Amethi / प्रियंका गांधी का गंगा स्नान नाटक : मोहसिन रजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.