script

भाजपा का कांग्रेसमुक्त भारत का सपना पूरा न हो पाएगा : पंखुड़ी पाठक

locationअमेठीPublished: Feb 17, 2021 06:12:33 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

– सोशल मीडिया के सहारे अस्तित्व में आएगी कांग्रेस – अमेठी में हुआ शुभारंभ, कांग्रेस सोशल मीडिया से जुड़ी

भाजपा का कांग्रेसमुक्त भारत का सपना पूरा न हो पाएगा : पंखुड़ी पाठक

भाजपा का कांग्रेसमुक्त भारत का सपना पूरा न हो पाएगा : पंखुड़ी पाठक

अमेठी. कांग्रेस के सोशल मीडिया से जुड़ने के सबसे बड़े अभियान की बुधवार को यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया कमेटी उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने अमेठी में शुभारंभ करने के बाद कहाकि, भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा न हुआ है न हो पाएगा। लेकिन इस देश के संविधान की जो विचारधारा है वो कांग्रेस की विचारधारा है। इस देश के कण-कण में कांग्रेस बसी हुई है। कांग्रेस को खत्म नही किया जा सकता। आज अगर किसी को अपना आस्तित्व बचाना है तो वो भाजपा को बचाना है।
रेलवे ने आज से बंद की लखनऊ-प्रयागराज के बीच ये आठ स्पेशल ट्रेनें

बुजुर्गो की बात अब हमारी समझ में आई :- पंखुड़ी पाठक ने गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में बताया कि, पूरे देश में हम लोग 5 लाख वालेंटियर बनाने जा रहे हैं। इसके लिए एक नंबर जारी किया गया है जिस पर मिस्ड काल देनी होगी। पंखुड़ी ने कहाकि, ‘मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आती हूं, मेरे घर से बिल्कुल पास में किसान धरने पर बैठे हैं। हम लगातार माहौल बदलते देख रहे हैं। जो युवा पहले मोदी-मोदी करते नही थकते थे वो आज कह रहे हैं हमारे बुजुर्गो ने हमें समझाया था और आज हम समझ गए हैं के हमारे बुजुर्गो ने इतने साल तक कांग्रेस को क्यों चुना और भाजपा को क्यों बाहर किया। हम अपनी गलती स्वीकार कर रहे हैं।
सोशल मीडिया के बलबूते भाजपा सरकार बना रही है :- पंखुड़ी पाठक ने कहा, आज जो लड़ाई है वो सोशल मीडिया से हो रही है। मीडिया भी वो खबर ज्यादा चलाता है जो सोशल मीडिया पर ज्यादा चल रही होती है। सोशल मीडिया की जो समझ है वो भाजपा को बहुत पहले आ गई थी और भाजपा बहुत मजबूती से पिछले कई साल से काम कर रही है। वर्ष 2014 में सोशल मीडिया के बलबूते ही भाजपा ने सरकार बनाने का काम किया था।
अब अमेठी पर चर्चा नहीं होती :- पंखुड़ी पाठक ने कहा, वर्ष 2019 के पहले और बाद में मीडिया में अमेठी की चर्चा होती थी और भाजपा भी अमेठी का नाम लेती थी अमेठी के विकास पर सवाल उठाए जाते थे। लेकिन चुनाव के बाद अमेठी पर चर्चा नहीं होती। यहां की सांसद लंबे समय से दिखाई नहीं देती। पोस्टर लगाकर उन्हें बुलाना पड़ता है तो भी चर्चा नहीं होती। हम चाहते हैं अमेठी का जो कांग्रेस का कार्यकर्ता है वो अमेठी की राजनैतिक स्थिति है उसको लोगों के सामने लेकर जाए।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z9nla

ट्रेंडिंग वीडियो