scriptअमेठी में छात्रा से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार | Amethi tuition Student rape Two arrested | Patrika News

अमेठी में छात्रा से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

locationअमेठीPublished: Oct 20, 2020 05:50:37 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

साथ ही आरोपितों ने घटना की जानकारी किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

अमेठी में छात्रा से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

अमेठी में छात्रा से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

अमेठी. अमेठी में घर से ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा (11 वर्ष) को गांव के दो दरिन्दों ने पकड़ कर जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपितों ने घटना की जानकारी किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बीते 16 अक्टूबर शाम क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। रास्ते में घात लगाए बैठे दो आरोपियों ने बालिका को दबोच लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका के शोर मचाने पर परिजनों के साथ ग्रामीण इकट्ठा हुए तो आरोपी जंगल की ओर भाग गये। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो आरोपियों पर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल अंगद सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर गांव के ही दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो