scriptआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया अनिश्चित कालीन प्रदर्शन, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद गई थी नौकरी | anganwadi workers protest after their service ended | Patrika News
अमेठी

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया अनिश्चित कालीन प्रदर्शन, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद गई थी नौकरी

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी और कार्यकत्री अनिश्चित कालीन धरना किया

अमेठीJul 16, 2019 / 06:22 pm

Karishma Lalwani

anganwadi

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया अनिश्चित कालीन प्रदर्शन, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद गई थी नौकरी

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी में सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी और कार्यकत्री अनिश्चित कालीन धरना किया। वजह ये है कि बीते दिनों चुनाव आचार संहिता के दौरान आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से भेंट की थी। इसके बाद आंगनबाड़ी कर्मचारियों की नौकरी चली गई।
ये भी पढ़ें: चार लाख आंगनबाड़ी वर्कर्स को मानदेय बढ़ोत्तरी का तोहफा देने जा रही है योगी सरकार, देखें वीडियो

गौरतलब है कि जिलाधिकारी कार्यालय मे प्रदेशस्तरीय आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदेश महामंत्री आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ एवं जिलाध्यक्ष आशा बौद्ध की पुनः बहाली की मांग को लेकर ये धरना शुरू किया है। आशा बौद्ध ने बताया कि वे आंगनबाड़ी की समस्याओं को लेकर हर नेतागण से मिलती आई हैं। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को प्रियंका वाड्रा अमेठी आई थीं। उनसे मुलाकात करते ही एक स्पष्टीकरण के बाद 25 अप्रैल को उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। उन्होंने बताया की तीन नोटिस मिलती है उसका जवाब आता जाता है। लेकिन उन्होंने एक शासकीय कर्मचारी दिखाकर जो की न मेरी सेवा नियमावली है न कुछ है बस एक नेता के इशारे पर किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो