scriptईवीएम मशीन की निगरानी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता ने मनाया जन्मदिन | birthday celebration of congress worker outside strong room | Patrika News

ईवीएम मशीन की निगरानी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता ने मनाया जन्मदिन

locationअमेठीPublished: May 15, 2019 02:54:59 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमे स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता का बर्थ डे सेलिब्रेशन दिखाया गया है

amethi

ईवीएम मशीन की निगरानी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता ने मनाया जन्मदिन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अमेठी. जनपद मे स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम मशीन में धांधली से बचने के लिए कांग्रेसी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाले अपनी हर ख़ुशी मना रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमे स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता का बर्थ डे सेलिब्रेशन दिखाया गया है।
सात दिन से स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसी तैनात

जिले में प्रशासन द्वारा बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर पिछले 7 दिनो से कांग्रेसी डटे हुए हैं। स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम से छेड़छाड़ या उसे बदले जाने के भय से कांग्रेसियों ने ये क़दम उठाया। इसी क्रम मे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे ईवीएम मशीन की रखवाली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष कुमार पांडेय का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम के बाहर कार्यकर्ता ने जन्मदिन मनाया।
गौरतलब है कि 6 मई को वोटिंग के बाद जिला प्रशासन ने मनीषी महिला पीजी कॉलेज अमेठी, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज में ईवीएम मशीन और वीवीपैट को रखावाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान स्ट्रांग रुमों पर पूरी तरह मुस्तैद हैं। बावजूद इसके कांग्रेसियों ने भी अलग से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का बीड़ा उठा रखा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा से लेकर एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व विधायक विजय पासी जैसे बड़े नेताओं के अलावा ब्लाक और बूथ के नेता दिन रात जाग कर यहां स्ट्रांग रूम के बाहर रख वाली कर रहे। कांग्रेसियों को खतरा है कि अगर जरा भी आंख बची तो जिला प्रशासन बीजेपी की हमदर्दी मे कोई भी क़दम उठा सकता है।
सतर्क रहने की जरूरत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि चुनाव से लेकर आजतक प्रशासन सत्ता और उसके नेता के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। ऐसे मे सबको सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, यहां चुनाव सम्पन्न होने के दो दिन बाद ईवीएम मशीन को ट्रक पर लादा जा रहा था, जिस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने समर्थको के साथ मिलकर हंगामा किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो