scriptBJP का राहुल पर अब तक बड़ा हमला, UPA सरकार ने गैस सप्लाई दिया होता तो नहीं बंद होता फूड पार्क | BJP statement on rahul gandhi food park in amethi up hindi news | Patrika News

BJP का राहुल पर अब तक बड़ा हमला, UPA सरकार ने गैस सप्लाई दिया होता तो नहीं बंद होता फूड पार्क

locationअमेठीPublished: Oct 12, 2018 08:35:55 am

पांच राज्यों के चुनाव को लेकर आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

rahul

BJP का राहुल पर अब तक बड़ा हमला, UPA सरकार ने गैस सप्लाई दिया होता तो नहीं बंद होता फूड पार्क

अमेठी. पांच राज्यों के चुनाव को लेकर आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इसके बाद ही देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद होना है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही 2019 का मौका गंवाना नहीं चाहता। इस परिपेक्ष में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जहां राफेल के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर हैं वहीं बीजेपी भी पूरे तौर पर मैदान में डटी है। गुरुवार को जब राहुल गांधी राफेल पर घपले का आरोप लगाकर हमला बोल रहे थे दूसरी ओर उनके संसदीय क्षेत्र में बीजेपी अध्यक्ष ने फूड पार्क एवं राहुल के विकास प्रतिनिधि को लेकर बड़ा हमला किया है।

18 जून 2013 को गैस सप्लाई देने से किया था इंकार

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि राहुल गांधी अमेठी में घूम-घूम के कहते हैं कि हमारी सरकार ने अमेठी में फूड पार्क बंद कराया। उन्होंंने इस संदर्भ में कुछ दस्तावेज मीडिया के समक्ष रख कर दावा किया है। कहा कि यूपीए सरकार में फूड पार्क 24 सितम्बर 2010 को अमेठी के जगदीशपुर के लिए स्वीकृत हुआ था। तमाम औपचारिकताओं के उपरान्त 6 महीनें के अंदर कार्य पूरा करना था लेकिन जब शक्तिमान मेगा फूड ने पेट्रोलियम मंत्रालय से डोमेस्टिक गैस की सप्लाई मांगा तो मंत्रालय ने 18 जून 2013 को गैस सप्लाई देने से इंकार कर दिया। इसलिए बीजेपी को ये योजना मजबूरन बंद करना पड़ा। इसका जवाब राहुल गांधी को संसद में दिया गया।

राहुल के विकास प्रतिनिधि को बताया राजस्थान कैडर का अधिकारी

वहीं जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय ने राहुल गांधी के विकास प्रतिनिधि धीरज श्रीवास्तव को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। पाण्डेय ने कहा कि चिट्ठियां लिखवाने में उनका हाथ है। वो कांग्रेस की गतिविधियों और राजनीतिक एक्टिविटीज़ में भाग लेते हैं। जबकि वो राजस्थान प्रशासनिक सर्विस के 1994 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें किसी सांसद का प्रतिनिधि बनकर ऐसा अनाधिकृत काम नहीं करना चाहिए। धीरज श्रीवास्तव राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए वर्तमान में नियुक्त हैं, वो उसी का काम कर सकते हैं। इस मुद्दे पर राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंंने कहा कि क्या राहुल को इस बात की जानकारी नही थी के वो अधिकारी हैं? उमा शंकर पाण्डेय ने कहा कि हम लोकसभा में इसकी शिकायत करेगें।

राहुल गांधी के विकास प्रतिनिधि पर आरोप सम्पूर्ण प्रशानिक अधिकारियों का अपमान

गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने अमेठी में एक प्रेस वार्ता कर जगदीशपुर में लगने वाले मेगा फूड पार्क स्थापित करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर गम्भीर आरोप लगाए थे। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने यहां कहा कि प्रेस वार्ता के माध्यम से बीजेपी जिलाध्यक्ष ने फिर अपने दिवालियेपन को जगजाहिर किया है। उन्होंंने कहा यूपीए सरकार के समय स्थानीय सांसद राहुल गांधी के प्रयास से बनने वाले मेगा फूडपार्क (जगदीशपुर) जो कि केंद्र की चहेती मंत्री स्मृति ईरानी के इशारे पर अन्य प्रदेश में स्थानातरित करा कर अमेठी के कई अन्य बड़े संस्थान को बन्द कराने का अवसर प्राप्त किया सारे वादों पर विफलता से बौखलाहट के कारण आज भाजपा अध्यक्ष ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धीरज श्रीवास्तव पर मिथ्या आरोप लगाकर देश के सम्पूर्ण प्रशानिक अधिकारियों का अपमान किया है। अनिल सिंह ने कहा कि अमेठी जिला भाजपा अध्यक्ष पांडेय मानसिक रूप से बीमार चल रहे हैं, जो अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहें हैं। अनिल सिंह ने बताया कि धीरज श्रीवास्तव राजीव गांधी फाउंडेशन से सरकार द्वारा सम्बद्ध हैं, जो अमेठी सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के सामाजिक और विकास कार्य मे सक्रिय रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो