scriptसोनिया गांधी के जन्मदिन पर कंबल और साड़ियां बांटी, निशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ शुभारंभ | blankets and sarees distributed on sonia gandhi birthday | Patrika News

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कंबल और साड़ियां बांटी, निशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ शुभारंभ

locationअमेठीPublished: Dec 10, 2018 12:23:59 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

रविवार को जिले में कांग्रेसियों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया

sonia gandhi

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कंबल और साड़ियां बांटी, निशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ शुभारंभ

अमेठी. रविवार को जिले में कांग्रेसियों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस मौके पर सभी को कंबल वितरण किया गया। वहीं महिला कांग्रेसियों को साड़ी वितरण किया गया। सोनिया गांधी के जन्मदिन पर निशुक्ल नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने किया।
कांग्रेस सभी समुदाय को साथ लेकर चलने वाली पार्टी

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा व सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दूबे ने सामाजिक कार्यकर्ता राजीव पंडित तो कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। राजीव पंडित ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि कांग्रेस सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
जिलाध्यक्ष योगेश मिश्र व प्रवक्ता अनिल सिंह ने जरुरतमंदों को कंबल बांटे। गोरीगंज के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकर पासी ने करीब 500 गरीबों को कंबल वितरण किए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा दुबे ने गांव की महिलाओं को साड़ बांटी। वहीं, अमेठी ब्लॉक अध्यक्ष अशओक शुक्ला द्वारा 300 कंबल वितरण किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो