scriptदहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जला डाला | Burned married woman for dowry in Amethi | Patrika News

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जला डाला

locationअमेठीPublished: Jun 09, 2018 03:35:20 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

लड़की के पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज।
 

Burned married woman

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जला डाला

अमेठी. यूपी में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधियों में पुलिस का मानों खौफ ही खत्म हो गया है। वे सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मोहनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रस्तामऊ में विवाहिता दहेज की बलिवेदी की भेंट चढ़ गई। ससुराल वालों ने दहेज के लिए मिट्टी का तेल छिड़कर विवाहिता को जिंदा आग के हवाले कर दिया। अफसाना बानो (23) पत्नी मुस्तकीम निवासी रस्तामऊ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को ससुराल वाले दहेज के लिए अक्सर प्रताडि़त करते रहते थे। जब से शादी हुई थी उसके बाद से ही ससुराल वाले अफसाना पर दहेज की मांग करते हुए दबाव बनाते रहते थे और उसकी पिटाई करते रहते थे। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल सकेगा।
घटना की प्रथम सूचना किसी से पाकर लड़की के पिता मो.सलीम निवासी डोमापुर घटना स्थल पर पहुंच पुलिस को अवगत कराया। घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर मोहनगंज थाने लाकर पोस्टमार्टम के लिए तैयारी करने लगे। उधर ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए लड़की के पिता ने थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है साथ ही कहा कि शादी के बाद से ही सास जैबुन निशा, पति मुस्तकीम, ननद राखिया बानो दहेज के लिए ताना मारते रहते थे और आज मेरी बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ सम्बधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो