scriptकांग्रेस के गढ़ में बस स्टाप पर लगा भगवा रंग का तड़का, लोगों ने बताया इसे भाजपा का दिखावा | bus stop buildings painted saffron people said it is bjp's fakeness | Patrika News

कांग्रेस के गढ़ में बस स्टाप पर लगा भगवा रंग का तड़का, लोगों ने बताया इसे भाजपा का दिखावा

locationअमेठीPublished: Jan 19, 2019 05:22:40 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

अमेठी तहसील में स्थित बस स्टॉप के नवीनीकरण की बिल्डिंग पर चढ़े भगवा रंग से नाखुश लोगों ने कहा है कि यह दिखावा है

saffron

कांग्रेस के गढ़ में बस स्टाप पर लगा भगवा रंग का तड़का, लोगों ने बताया इसे भाजपा का दिखावा

अमेठी. कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी के भगवा रंग का तड़का लग गया है। इस बात का उदाहरण है अमेठी तहसील में स्थित बस स्टॉप के नवीनीकरण की बिल्डिंग पर चढ़ा भगवा रंग। इससे बीजेपी खेमे में जहां खुशी है, तो वहीं कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। क्षेत्रीय लोग भी इस रंग के पक्ष में नहीं हैं।
क्या कहते हैं लोग

अमेठी के सभी बस स्टेशनों की भगवान भरोसे है। इस सब के इत्र सरकार ने सुध भी लिया तो राजनैतिक लाभ के लिए एक विशेष रंग के साथ। अमेठी में बस नवीनीकरण का काम चल रहा है। लेकिन आलम यह है कि इन बसों को भगवा रंग से पेंट किया गया है और स्थानीय लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है। क्षेत्र के मोहम्मद क़ुद्दूस खान कहते हैं कि सरकार ने सत्ता का भगवाकरण किया है लेकिन इसे होना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मैसेज देना चाहती है कि यह काम हमने किया है जबकि पूर्व सरकार ने इसके लिए धन दिया था। वहीं एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि अमेठी में खटारा बसों का अम्बार है। सारे ब्लॉक को जिला मुख्यालय से नहीं जोड़ा गया। जो अच्छी बसें थीं वो सब दूसरे जिलों में चली गईं। अब ये दिखावा पन कर रहे हैं इसलिए रोडवेज बसों को भगवा रंग से रंगा जा रहा है। इससे अमेठी की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
सत्ता का दुरुपयोग करके भगवाकरण कर रहे हैं

कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह का कहना है कि भाजपा के लोग अमेठी को अपना इंटेशन सेंटर बनाए हैं। सत्ता का दुरुपयोग करके भगवाकरण कर रहे हैं। लेकिन चुनाव में इसका लाभ नहीं मिलेगा। स्टेशन प्रभारी डीके तिवारी ने बताया कि स्टेशन का भगवाकरण मुख्यालय के निर्देश पर ठेकेदारों ने बनाया होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो