scriptसीएम योगी का दावा, इस बार अमेठी समेत सीट पर होगा भाजपा का कब्जा | cm yogi claim bjp will win on more than 75 seats in loksabha election | Patrika News

सीएम योगी का दावा, इस बार अमेठी समेत सीट पर होगा भाजपा का कब्जा

locationअमेठीPublished: Mar 10, 2019 12:07:42 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी पर भाजपा का कब्जा रहेगा

अमेठी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी पर भाजपा का कब्जा रहेगा। इसी के साथ उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की आजमगढ़ पर भी भाजपा के जीतने का दावा किया है। योगी का दावा है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 75 से अधिक सीटें जीतेगी।
75 से अधिक सीटें जीतने का किया दावा

शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ”हम 73 सीटें नहीं जीतेंगे, हम लोकसभा चुनाव में 75 से अधिक सीटें जीतेंगे। इसमें अमेठी और आजमगढ़ की सीटें भी शामिल हैं। मैं यह दावा विकास और सुशासन के नाम पर कर रहा हूं।”
मध्यस्थता का किया स्वागत

कार्यक्रम में राम मंदिर पर पूछे गए सवाल में योगी ने कहा कि अगर मध्यस्थता से राम मंदिर का मुद्दा सुलझता है, तो इस फैसले का स्वागत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। अगर कोर्ट को लगता है कि इससे समाधान निकलेगा तो यह अच्छी बात है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो