scriptकांग्रेस नेताओं ने सरकार के चार साल पूरा होने पर मनाया विश्वासघात दिवस | Congress leaders celebrated Cheating Day on 4 years of Government | Patrika News

कांग्रेस नेताओं ने सरकार के चार साल पूरा होने पर मनाया विश्वासघात दिवस

locationअमेठीPublished: May 26, 2018 09:14:46 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, जताया विरोध।
 

Congress leaders celebrated Cheating Day

कांग्रेस नेताओं ने सरकार के चार साल पूरा होने पर मनाया विश्वासघात दिवस

अमेठी. अमेठी केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर देश भर में पार्टी के लोग जहाँ जश्न मना रहे हैं और विकास कार्यों का ढिढोरा पीट रहे हैं तो वहीं अमेठी में काग्रेसी नेता सरकार के चार साल पूरा होने पर विश्वासघात दिवस के रूप मे मना रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। अमेठी में सैकड़ों से ज्यादा की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष औऱ सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विश्वासघात दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश के किसान, बेरोजगार, नौजवान सभी ने भाजपा के चार साल के कार्यकाल को देखा।
मोदी जी के कार्यकाल में जो घोषणा पत्र था कि 15 लाख रुपये सबके खाते में दिए जाएंगे। काला धन वापस लाया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी भी बनाई जाएगी। इतना ही नहीं मोदी जी ने तमाम खोखली बातें करके देश की सत्ता हासिल की। ये सरकार सिर्फ उन लोगों को लाभ पहुंचा रही है, जिसने चुनाव में उनकी मदद की थी।
कांग्रेस के विश्वासघात दिवस में प्रर्दशन कर रहें युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 2 करोंड़ लोगों को रोजगार देने को कहा था, लेकिन आज चार साल पूरे हो गए हैं, लेकिन ये मोदी सरकार ने 8 करोड़ लोगों को रोजगार छोडि़ए सिर्फ 10 लाख लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाएं हैं। ये सिर्फ खोखली बता करते हैं।
जिला मुख्यालय गौरीगंज में प्रदर्शन जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि मोदी सरकार चुनाव में अपने घोषणा पत्र में जो वादे किये थे उसे पूरा नहीं किए। इतना ही नहीं कांग्रेसियों का आरोप ये भी है कि महंगाई भी काबू में नहीं तेल के दाम आसमान छू रहे हैं और उनके द्वारा गरीबों को 15लाख देने का वादा किया गया था वो भी नहीं पूरा किया गया है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा की मानें तो चार साल से अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार करना बन्द करे केंद्र सरकार।अपने द्वारा किये गए चुनावी वादे भी पूरा करे और अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो सरकार त्यागपत्र दे दे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो