scriptअमेठी में दलित बेटी की पिटाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन | Congress protest over beating of Dalit daughter in Amethi | Patrika News

अमेठी में दलित बेटी की पिटाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन

locationअमेठीPublished: Dec 30, 2021 10:55:49 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अमेठी में दलित की बेटी से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को प्रशासन ने रोका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

अमेठी में दलित बेटी की पिटाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन

अमेठी में दलित बेटी की पिटाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन

अमेठी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का संसदीय क्षेत्र अमेठी में दलित बेटी की पिटाई का मामला अब राजनीतिक अखाड़ा बन गई है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू पीड़िता से मिलने के लिए अमेठी पहुंचे। प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश किया तो वो अमेठी तहसील के गांधी चौक के पास बीचो बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस बीच कांग्रेसियों और पुलिस में नोक-झोक भी हुई। इस दौरान अजय लल्लू ने प्रशासन पर साक्ष्य को मिटाए जाने के लिए पीड़िता को छुपाए जाने का आरोप लगाया है।
भाजपा सरकार पर कांग्रेस का अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि सरकार और सरकार के अधिकारी अपराधियो को संरक्षण दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी। जब तक उस बेटी को न्याय नहीं मिल जाता हम रुकने वाले नहीं हैं। सरकार के दबाव में पुलिस काम कर रही है। कहा कि 15 दिन हो गए थे। घटना को जब प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया। मांग किया। आंदोलन की धमकी दी। तब जाकर यह सरकार जागी। कौन लोग संरक्षण दे रहे थे? कौन बचाव कर रहे थे? आखिर यह सरकार उन लोगो का नाम क्यों नहीं बता रही। संरक्षण दाता का नाम पुलिस प्रशासन के लोग क्यों नहीं उजागर कर रहे हैं। इस सरकार में सिर्फ अमेठी ही नहीं पिछले दिनों हाथरस में एक बेटी के साथ बलात्कार हुआ उसकी निर्मम हत्या हुई थी। वहीं कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेटियों के साथ अत्याचार हो रहे है लेकिन सरकार बिलकुल फेल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो