scriptराहुल गांधी ने किया खुलासा, बताया क्या है ट्वीटर पर उनकी सफलता का राज | Congress Vice President Rahul Gandhi replies on Twitter performance | Patrika News
अमेठी

राहुल गांधी ने किया खुलासा, बताया क्या है ट्वीटर पर उनकी सफलता का राज

अमेठी से सांसद व कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी वैसे तो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन हाल ही के दिनों में वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रि

अमेठीOct 29, 2017 / 04:43 pm

Abhishek Gupta

Rahul Pet

Rahul Pet

अमेठी. अमेठी से सांसद व कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी वैसे तो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन हाल ही के दिनों में वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिख रहे हैं। उनके ट्वीट्स लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आजकल राहुल मोदी की सेना को उनकी ही भाषा में जवाब देने में महारथ हासिल करते दिख रहे हैं। राजनीतिक तौर पर सबसे ज्यादा प्रताड़ित चेहरा माने जाने वाले राहुल गांधी आज अपने विरोधियों को जिस तरह उन्हीं के हथियार से परास्त कर रहे हैं वो सोशल मीडिया व मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। लोग उनके ट्वीट्स को सबसे ज्यादा रीट्वीट व लाइक कर रहे हैं।
इसी के साथ ही लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि आखिर कौन है वो शख्स जिसने सोशल मीडिया में कांग्रेस के कुंद हथियार को एक नई धार मुहैया करा दी है। सोशल मीडिया से लेकर गली मुहल्लों में इस बात की चर्चा होने लगी है कि आखिर राहुल गांधी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर इतना शानदार परफॉर्म कैसे कर रहे हैं।
बीजेपी ने उठाए सवाल-

कांग्रेस उपाध्यक्ष के ट्वीट को रीट्वीट्स किए जाने पर सवाल उठाते हुए बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने उनपर हमला भी बोला है। इसके लिए उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट का सहारा लिया जिसमें दावा किया गया था कि राहुल के ट्वीट को विदेशों से फर्जी अकाउंट्स द्वारा रीट्वीट किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इन रीट्वीट्स को बूस्ट किया गया, मतलब एक सॉफ्टवेयर के जरिए इन रीट्वीट्स की संख्या बढ़ाई गई। लेकिन आखिरकार इन अटकलों को विराम लगाते हुए राहल गांधी ने बेहम मजाकिया अंदाज उन सभी विरोधियों को जवाब दिया है।
राहुल ने ट्वीट कर दिया जवाब-

राहुल गांधी ने विरोधियों के आरोपों का कारारा जवाब अपने Office of RG नाम से अपने ट्विटर अकाउंट पर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर अपने पेट डॉग का एक विडियो शेयर किया है जिसमें वो डॉग को पुचकारते है। साथ ही उसे कुछ खाने के लिए देते हैं, जिसे डॉग उनके चुटकी बजाते ही बड़े करतब के साथ खाता है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ वो लिखते हैं- “सब मुझसे पूछते हैं कि इस आदमी के लिए आखिर कौन ट्वीट करता है.. मैं आज इस बात का खुलासा करता हूं… ये मैं हूं.. पिदी.. मैं इनसे कहीं ज्यादा होशियार हूं..देखिए मैं एक ट्वीट.. माफ कीजिएगा ट्रीट के साथ क्या सकता हूं…।”
https://twitter.com/OfficeOfRG/status/924531438661148673?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Amethi / राहुल गांधी ने किया खुलासा, बताया क्या है ट्वीटर पर उनकी सफलता का राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो