अमेठी

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर नजरबंद हुए कांग्रेस नेता

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता किए गए नजरबंद

अमेठीMar 20, 2020 / 11:57 am

Karishma Lalwani

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर नजरबंद हुए कांग्रेस नेता

अमेठी. सोमवार को अमेठी जिले के कांग्रेसी अपने ही दफ्तर मे उस वक्त नजरबंद कर लिए गए जब वो पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे। जिला प्रशासन ने कांग्रेसियों को उनके कार्यालय मे नजर बंद रखा और बाद में यहीं पर उनका ज्ञापन लिया गया। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वाहन पर सोमवार को कांग्रेसी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी के दाम और बारिश से हुए फसलों की नुकसान पर मुआवजे की मांग के लिए ये प्रदर्शन करने वाले थे। इसकी भनक लगते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी गौरीगंज स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने कांग्रेस दफ्तर को चारों ओर से घेर लिया और कांग्रेसियों के अरामानों पर पानी फेर दिया। दफ्तर के अंदर ही कांग्रेसियों ने सरकार और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अंत मे जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम गौरीगंज मौके पर पहुंचे, कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उन्हे सौंपा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.