अमेठी

वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने इन्हें दिया लोकसभा चुनाव का टिकट

आगामी लोकसभा चुनाव में संसदीय सीट सुल्तानपुर से कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर संजय सिंह को टिकट दिया है

अमेठीMar 17, 2019 / 05:55 pm

Karishma Lalwani

वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने इन्हें दिया लोकसभा चुनाव का टिकट

अमेठी. आगामी लोकसभा चुनाव में संसदीय सीट सुल्तानपुर से कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर संजय सिंह को टिकट दिया है। डॉ. संजय सिंह पूर्व में राज्यसभा से सांसद हैं। अमेठी स्थित अपने राजघराने पहुंचे संजय सिंह ने सती महारानी का दर्शन किया और अपने पिता रणंजय सिंह की मूर्ति पर माला चढ़ाकर अपने सुल्तानपुर रोड शो की शुरुआत की। डॉ. संजय सिंह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। 2009 में वह लोकसभा सीट सुल्तानपुर से चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। इस बार पुनः कांग्रेस पार्टी ने उनको सुल्तानपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। सुल्तानपुर से वर्तमान में बीजेपी सांसद वरुण गांधी हैं।
पांच सालों में पिछड़ गया विकास

संजय सिंह ने कहा सुल्तानपुर में पिछले पांच सालों में विकास पिछड़ गया है। लेकिल सुल्तानपुर के उस पिछड़े विकास की यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश की जनता के लिए कुछ नहीं कर पाए। अब उनके जाने का और कांग्रेस के आने का वक्त है। टॉम वडक्कन के बीजेपी में शामिल होने पर डॉ संजय सिंह ने कहा कि समाज तरह-तरह के लोगों से भरा पड़ा है। चुनाव एक ऐसा वक्त आता है जब कुछ ऐसे लोग जो मौसमी होते हैं वे मौसम के साथ चलते हैं या आवागमन करते हैं। इस पर देश की जनता ध्यान नहीं देती है।
कांग्रेस का शासन आएगा

प्रियंका गांधी पर संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को उनके आने से बल मिला है। कांग्रेस आगे बढ़ेगी और 2019 में देश की सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि 2022 में भी उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस का शासन आएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.