scriptपुरानी छावनी में अवैध रूप से पटाखे बनाते 5 गिरफ्तार, 28 किलो बारूद जब्त | five arrested illegally made firecrackers in dholpur | Patrika News

पुरानी छावनी में अवैध रूप से पटाखे बनाते 5 गिरफ्तार, 28 किलो बारूद जब्त

locationअमेठीPublished: Sep 24, 2016 08:24:00 pm

Submitted by:

सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को पुरानी छावनी में दबिश देकर अवैध रूप से पटाखे बनाते हुए पांच जनों को गिरफ्तार किया है।

सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को पुरानी छावनी में दबिश देकर अवैध रूप से पटाखे बनाते हुए पांच जनों को गिरफ्तार किया है।

सदर थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि पुरानी छावनी में कुछ लोग अवैध रूप से बारूद लाकर पटाखों का निर्माण करते हैं। इसके चलते यहां कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। इन हादसों को रोकने के लिए यहां अवैध रूप से पटाखे बनाने वालों पर दीपावली से पहले ही कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
इसी के चलते पुलिस ने शुक्रवार रात को पुरानी छावनी में दबिश देकर अवैध रूप से पटाखे बनाते हुए इशाक पुत्र बादाम खान, सलीम पुत्र अलीम, लतीफ खान पुत्र हुसैन, तहियाद पुत्र अगनुआ खान, रहमान पुत्र हुसैनी खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से 28 किलोग्राम बारूद जब्त किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो