अमेठी

सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज की रसोइया की मिली लाश, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम के बाहर पीठाधीश्वर मुनि महाराज की 45 वर्षीय महिला सेवादार का शव पाया गया। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे मलिक मोहम्मदी जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अमेठीNov 29, 2021 / 01:25 pm

Karishma Lalwani

Female Sewadar Deadbody Found Outside Sagra Ashram

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम के बाहर पीठाधीश्वर मुनि महाराज की 45 वर्षीय महिला सेवादार का शव पाया गया। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे मलिक मोहम्मदी जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मुनी महाराज ने अज्ञात हमलावरों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों व मुनि महाराज ने आशंका जताई कि आश्रम की बेशकीमती जमीन को लेकर महिला सेवादार की हत्या की गई है।
साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई

इस घटना की सूचना मिलते ही मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। अमेठी में पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने इस पर कहा है कि सगरा आश्रम से कुछ दूर पर महिला का शव मिला है। तहरीर प्राप्त होने के बाद एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले पर साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मौनी महाराज को खाने में प्वाइजन

मृतका के पति भास्कर द्विवेदी निवासी पूरे पंडित बाजगंज कोतवाली गौरीगंज का कहना है कि मौनी महाराज को एक बार खाने में प्वाइजन दिया गया था। उसके बाद से 15-16 साल से उकी पत्नी खाना बनाने जाती थी। सोमवार सुबह आश्रम से 500 मीटर दूर किसी ने उसके सिर पर पीछे से वार करके हत्या किया। भास्कर द्विवेदी ने बताया कि पत्नी घर नहीं पहुंची तो उसके नंबर पर फोन किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। उन्होंने मौनी महाराज को फोन किया तो पता लगा कि पत्नी निकल चुकी है। इसके थोड़ी देर बाद उन्हें अपने पत्नी के शव पड़े होने की जानकारी मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे जहरीली मछली स्टोन फिश पहुंची लखनऊ जू, इतनी खतरनाक कि छूने से ही हो जाती है मौत

ये भी पढ़ें: बासी और बदबूदार खाना खाने से 15 छात्राएं बीमार, विद्यालय के खिलाफ सड़कों पर उतरे अन्य छात्र, केटरर को हटाने की मांग

Home / Amethi / सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज की रसोइया की मिली लाश, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.