scriptप्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर धांधली, अधिकारी मौन | fraud found in pradhan mantri awas yojana | Patrika News

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर धांधली, अधिकारी मौन

locationअमेठीPublished: Jun 23, 2018 05:26:31 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

आवास निर्माण के लिए सारा धन प्रधान ने निकलवा लिया लेकिन घर का एक कोने का निर्माण नहीं करवाया

pm awas yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर धांधली, अधिकारी मौन

अमेठी. सत्ता में आने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भ्रष्ट्राचार को उखाड़ फेंकने का दावा भले किया हो लेकिन सच ये है कि भ्रष्ट्राचार की जड़ें अब भी वैसे ही मज़बूत हैं जैसे पहले थी। जिले के बाजारशुकुल ब्लॉक की ग्राम पंचायत छच्जू मोहीद्दीनपुर के शेखपुर गाव में प्रधानमंत्री आवास में हुआ भ्रष्टाचार इस बात का सार्थक प्रमाण है।
नहीं बदली गांव की शक्ल

जानकारी के मुताबिक अनुषा आवासों का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। सारा धन खातों से आहरित होने का बाद भी आवासों पर न तो छत पड़ी है और न प्लास्टर हुआ है। गांव के अयोध्या प्रसाद यादव की मानें तो उनके खाते से संपूर्ण धन प्रधान ने निकलवाकर लिया है फिर भी आज तक स्लैप नहीं पड़ा। आवास के साथ शौचालय का निर्माण किये जाने का प्राविधान है। लेकिन इसमें आज तक शौचालय की नींव तक नहीं पड़ी है।
निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

अयोध्या प्रसाद यादव का पहले से मकान भी बना है। उसके बाद भी उसकी पत्‍‌नी को आवास आवंटित कर विभाग ने व्यवस्था को ही तार-तार कर दिया है। इतना ही नहीं फूलमती के बगल में ही सुराजी पत्‍‌नी राम समुझ यादव का आवास भी निर्माणाधीन है। सुराजी की मानें, तो वह भी प्रथम किस्त 40 हजार आहरित कर ग्राम प्रधान को दे चुकी हैं। इस आवास के निर्माण के लिए लायी गयी पीली ईंटें आवास निर्माण का सच उगल रही हैं। आवास निर्माण में निर्धारित मानकों की यहा खुलेआम धज्जिया उड़ाई जा रही हैं। निर्माण में प्रयोग के लिए लायी गयी पीली ईंट विकास विभाग के निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल रही हैं।
क्षेत्र के ज्यादातर प्रधानों ने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकाने खोल ली हैं। निर्माण सामग्री देने के नाम पर आवास लाभार्थियों से धन अपने खातों में स्थान्तरित करवा लिया जाता है और समय पर न तो उन्हें सामग्री दी जाती है न ही उन्हें आवास निर्माण की स्वतंत्रता ही होती है। यहा लगभग ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों द्वारा ही आवासों का निर्माण कराया जाता है। प्रधानमंत्री आवास निर्माण में यहा अच्छा खासा खेल चल रहा है। ग्राम पंचायत सचिव प्रधानों से साठगाठ कर आवासों के निर्माण के खेल में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो