scriptगायत्री की पत्नी का कांग्रेस पर बडा़ हमला, कहा पति को फंसाने वालों के नाम का जल्द करेंगे खुलासा | Gayatri Prajapati wife to expose culprits that trapped in rape case | Patrika News

गायत्री की पत्नी का कांग्रेस पर बडा़ हमला, कहा पति को फंसाने वालों के नाम का जल्द करेंगे खुलासा

locationअमेठीPublished: Oct 08, 2017 06:46:35 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

यौनशोषण के मामले में राजधानी लखनऊ के जेल में निरूद्ध आरोपी गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी ने कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगा दी।

Gayatri Prajapati Wife

Gayatri Prajapati Wife

अमेठी. हाई प्रोफाईल सीट अमेठी में अब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच समझौता तो हुआ, लेकिन वो समझौता अमेठी विधानसभा की सीट पर देखने को नहीं मिला। जिसकी वजह से चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को उसके ही गढ़ में अमेठी से करारी शिकस्त मिली। वहीं फिर एक बार अमेठी में सपा और कांग्रेस के नेताओं में सियासी घमासान तेज हो गया है। यौनशोषण के मामले में राजधानी लखनऊ के जेल में निरूद्ध आरोपी गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी ने कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
वहीं मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने पति गायत्री प्रसाद प्रजापति द्वारा कांग्रेस के कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा की हमारे पति निर्दोष हैं और वो कांग्रेस की साजिश के शिकार हो गए हैं। इतना ही नहीं गायत्री की पत्नी ने जल्द ही उन नेताओं के नाम सार्वजनिक करने कि बात कही।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार के साथ अमेठी सांसद राहुल गांधी के ऊपर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व गांधी परिवार से अमेठी की जनता को उम्मीदें थी। उन उम्मीदों पर कांग्रेस और अमेठी सांसद खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास अमेठी के विकास को लेकर कोई सोच नहीं है। वे अमेठी की जनता से भावनात्मक खिलवाड़ कर रहे हैं। राहुल ने अमेठी को धोखा दिया है।
पूर्व मंत्री की पत्नी ने हमलावर होते हुए कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताया। उन्होंने पूर्व मंत्री को फर्जी मामले में फ़साये जाने की साजिश में कांग्रेस के कुछ नेताओं के शामिल होने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अमेठी और रायबरेली में उसके अलावा किसी दूसरी पार्टी का नेता प्रतिनिधित्व करे। यही कारण रहा कि समझौते के बावजूद कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली की सीटों पर दावा ठोंका। बात नहीं बनी तो सपा को हराने के लिए प्रत्याशी उतारे। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाने वाली महिला का नाता भी कांग्रेस से है।
उन्होंने कहा कि समय आने पर कांग्रेस के उन नेताओं के नामों को वो उजागर भी करेंगी जिन्होंने पूर्व मंत्री को फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रची है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो