script

भाई ने जिसपर लगाया था रेप का आरोप, बहन ने उसी के साथ रचा दी शादी

locationअमेठीPublished: May 18, 2019 05:40:42 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कोतवाली में भाई ने रोहित के विरुद्ध बहन के साथ रेप के प्रयास की तहरीर दी।

Girl Rape

Girl Rape

अमेठी. पुलिस की सूझबूझ से एक घर बस गया और बेगुनाह युवक जेल की हवा खाने से बच गया। अमेठी की जायस कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर लोग अब चर्चा कर रहे हैं। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर वो मामला क्या है। दरअसल जायस कोतवाली अन्तर्गत लोधन का पुरवा निवासी रोहित व सोनम एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों ने साथ रहने का वादा भी कर डाला था। लेकिन इसमे बाधक बन रहा था सोनम का भाई। सोनम के भाई को जब बहन और रोहित के रिश्ते के बारे मे पता चला तो वो रोहित को फंसाने की जुगत में लग गया। उसने कोतवाली में रोहित के विरुद्ध बहन के साथ रेप के प्रयास की तहरीर दी। बस यही पर पुलिस ने अपने कर्तव्य को निभाया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटे पुलिस अधिकारी ने सोनम को बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि ये आरोप गलत है। रोहित और हम एक दूसरे को पसंद करते हैं और साथ रहना चाहते हैं। यही बात रोहित ने भी दोहराई। दोनों एक ही जाति के थे और बालिग भी, इसलिए पुलिस को अधिक परेशानी नहीं हुई। पुलिस ने सोनम की मां से मसले पर बात की तो वो शादी के लिए राजी हो गई। शुक्रवार रात कोतवाली में लड़का-लड़की पक्ष को बुलाकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी रचा दी।

ट्रेंडिंग वीडियो