scriptअमेठी में बछड़े के जन्मदिन पर बधाई गीत, 25 हजार लोग करेंगे भोजन | grand birthday celebration of calf in amethi | Patrika News

अमेठी में बछड़े के जन्मदिन पर बधाई गीत, 25 हजार लोग करेंगे भोजन

locationअमेठीPublished: Jan 23, 2019 12:55:24 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

अमेठी के रहने वाले विनोद कुमार सिंह गोवंश रक्षा के लिए एक अलग मिसाल प्रस्तुत की है

calf

अमेठी में बछड़े के जन्मदिन पर बधाई गीत, 25 हजार लोग करेंगे भोजन

अमेठी. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही गायो और गोवंश की सुरक्षा को लेकर जिस तरह से फरमान जारी किया गया उससे आवारा जानवरो की भरमार ही लग गयी। साथ ही गाय और गोवंश को लेकर सरकार तमाम तरह के बंदोबस्त व उपाय भी कर रही है। इस बीच अमेठी के रहने वाले विनोद कुमार सिंह गोवंश रक्षा के लिए एक अलग मिसाल प्रस्तुत की है। विनोद के पास दो गाय हैं। इसमें से एक ने 16 जनवरी को बछड़े को जन्म दिया। इस पर घर में सोहरे और बधाई गीत गाकर खुशियां मनाई गईं।
hoarding
25 हजार लोग करेंगे भोजन

बछड़े के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए पंडित को बुलाकर शुभ मुहुर्त भी निकाला गया। बकायदा 24 जनवरी को निकासन (जन्मोत्सव) की तारीख तय हुई। इसके लिए 10 हजार कार्ड बांटे गए हैं और जिले में जगह-जगह होर्डिंग्स भी लगाई गई हैं। गुरुवार 24 जनवरी को अखंड भंडारा चलेगा, जिसमें करीब 25 हजार लोग भोजन करेंगे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निकासन समारोह की शुरुआत होगी, जो कि भोजन के साथ रात में लोक संगीत कार्यक्रम के साथ पूरा होगा।
गोवंश भार नहीं बल्कि जिम्मेदारी है

कार्यक्रम के आयोजक विनोद सिंह ने बताया की लोग गाय की पूजा करते हैं, उसका दूध पीते हैं और बेचते भी हैं। लेकिन बछड़ा होने पर उसे कटने मरने के लिए सड़कों पर बेसहारा छोड़ देते हैं। यह उनके लिए सबक है जो यह समझते हैं कि यह गोवंश हमारे लिए भार हैं। गौ माता या गोवंश हमारे ऊपर भार नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। जब हमारे घर में बच्चा होता है, तो हम खुशियां मनाते हैं। लेकिन गौ माता के संतान उत्पत्ति पर परेशान होकर उसे मरने के लिए छोड़ देते हैं। इस सोच को बदलने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो