scriptLoksabha Election 2019: अमेठी में पीछे कांग्रेस ने इन सीटों पर मजबूत की पकड़, भाजपा प्रत्याशी को किया पीछे | live counting loksabha election 2019 result amethi update | Patrika News

Loksabha Election 2019: अमेठी में पीछे कांग्रेस ने इन सीटों पर मजबूत की पकड़, भाजपा प्रत्याशी को किया पीछे

locationअमेठीPublished: May 23, 2019 02:20:29 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

अमेठी में पीछे रह गई कांग्रेस ने वायनाड और रायबरेली में पक्की की जीत

rahul gandhi

Loksabha Election 2019: अमेठी में पीछे कांग्रेस ने इन सीटों पर मजबूत की पकड़, भाजपा प्रत्याशी को किया पीछे

अमेठी. उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की किस्मत शायद इस बार उनका साथ न दे पाए। लोकसभा चुनाव के रुझान इसी ओर इशारा कर रहे हैं। अब तक गांधी नेहरू परिवार का गढ़ कही जाने वाली हाईप्रोफाइल सीट अमेठी में इस बार भाजपा की बढ़त है।शुरुआती रुझानों के अनुसार राहुल भाजपा की स्मृति से आगे थे लेकिन बाद में पीछे हो गए।चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक स्मृति ईरानी कांग्रेस के राहुल गांधी से 4,649 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के लिए अमेठी सीट से तो इसबार संकट के बादल छाए नजर आ रहे हैं लेकिन केरल की वायनाड सीट पर राहुल आगे बने हुए हैं। राहुल गांधी सीपीआई के पी पी सुनीर से आगे हैं। वे 3,97,051 वोटों से आगे हैं। इसके अलावा रायबरेली सीट से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जीत की रेस में सबसे आगे हैं।
सोनिया के खिलाफ मैदान में खड़े हैं एक समय में उनके करीबी माने जाने वाले दिनेश सिंह। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार सोनिया एमएलसी दिनेश सिंह से 21 हजार मतों से आगे चल रही थीं। अब तक की वोटों की गिनती में सोनिया गांधी को 75 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो