scriptअमेठी डीएम की तबीयत अचानक बिगड़ी, खांसी आने बाद जिला अस्पताल में किया भर्ती | Lucknow Amethi DM Arun Kumar Health Spoiled Hospital admit | Patrika News

अमेठी डीएम की तबीयत अचानक बिगड़ी, खांसी आने बाद जिला अस्पताल में किया भर्ती

locationअमेठीPublished: Mar 17, 2020 06:02:45 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

अमेठी के डीएम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार को तहसील दिवस पर अचानक डीएम साहब को खांसी का दौरा शुरू हो गया, जिसके बाद अधीनस्थ कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अमेठी डीएम की तबीयत अचानक बिगड़ी, खांसी आने बाद जिला अस्पताल में किया भर्ती

अमेठी डीएम की तबीयत अचानक बिगड़ी, खांसी आने बाद जिला अस्पताल में किया भर्ती

लखनऊ. अमेठी के डीएम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार को तहसील दिवस पर अचानक डीएम साहब को खांसी का दौरा शुरू हो गया, जिसके बाद अधीनस्थ कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अमेठी के डीएम आज तहसील दिवस पर सबकी शिकायतों को सुन रहे थे। अचानक उन्हें खांसी आने लगी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिलाधिकारी अरुण कुमार की इस हालात को देखकर मातहत तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उनकी यह हालात देखकर अस्पताल में भर्ती कर लिया। डाक्टरों ने उनका इलाज कर घर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार आज सम्पूर्ण समाधान दिवस मे डीएम अरुण कुमार, एसपी डॉ ख्याति गर्ग समेत साथ अन्य अधिकारियों के साथ बैठकर जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हे गौरीगंज अस्पताल ले जाया गया। सीएमओ ने बताया कि डीएम लोगों की शिकायतें सुन रहे थे, शिकायतकर्ता से वार्ता के दौरान उन्होंने गिलास से पानी पिया। उससे उन्हें ठसका लगा, और इस कारण उन्हें सांस लेने मे परेशानी हुई। डीएम अरुण कुमार को तत्काल गौरीगंज जिला अस्पताल लाया गया, यहां उन्हे नेमोलाइज किया गया जिससे उन्हें आराम मिला और फिर घर भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो