अमेठी

मंत्री मोहसिन रजा बोले- राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने तो पार्टी का हो जाएगा सत्यानाश

मोहसिन रजा ने राहुल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ लोग विदेश में बैठकर देश की आलोचना कर रहे हैं।

अमेठीSep 24, 2017 / 09:29 pm

shatrughan gupta

Mohsin

अमेठी. जनपद के गौरीगंज जिला मुख्यालय से सटे मनीषी महिला महाविद्यालय में रविवार को दो पखवारे से चल रहा पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी दिवस व अन्तयोदय मेले का समापन प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और अमेठी जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेठी के जिलाधिकारी योगेश कुमार की। युवा नेता अरुण मिश्र ने प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा का स्वागत किया।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्मन मानववाद वा अन्तोदय चिंतन आज भी समाज के लोगों के बीच प्रासंगित है। समाज का हर व्यक्ति उपाध्याय जी के एकात्मन मानववाद व अन्तोदय चिंतन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तो समाज में कोई भी परिवार निर्बल और असहाय नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन गरीबों को समर्पित था, उनकी सोच समाज के हर कमजोर व्यक्ति की मदद के लिए तत्पर रहती थी। उन्होंने कहा की अन्तोदय मेले का लक्ष्य कमजोर व्यक्ति के साथ आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास से जुड़ा है। वहीं मेले के समापन मे पहुंचे प्रभारी मंत्री मोहसीन रजा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
मोहसिन रजा ने राहुल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ लोग विदेश में बैठकर देश की आलोचना कर रहे हैं, जो आलोचना कर रहे हंै उनको कम से कम देश के कल्चर और संस्कृति से जुडऩा चाहिए। उन्हें वेस्टर्न कल्चर छोड़ देना चाहिए। यदि वे ऐसे ही कल्चर में रहेंगे तो ऐसे ही परिणाम मिलेंगे, जैसे मिल रहे हंै। अब तो उनकी पार्टी के लोग ही उन्हें अपना नहीं मानते। अभी वो पार्टी के उपाध्यक्ष हैं, अगर उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया तो सत्यानाश हो जाएगा। तीन तलाक के मुद्दे पर मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के हक में फैसला दिया है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और कांग्रेस पार्टी ने फैसले को हाऊस से बाहर कर दिया, जो भी महिलाएं तीन तलाक का शिकार हुई हं, उसके जिम्मेदार मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ठेकेदार और कांग्रेस है। 1986 से 2017 तक जितनी भी महिलाएं इसका शिकार हुई हैं, उसके जिम्मेदार मुस्लिम समाज के ठेकेदार हंै, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर दबाव बनाया था और कांग्रेस ने मुस्लिम समाज के दबाव में इसे पलटा था।

Home / Amethi / मंत्री मोहसिन रजा बोले- राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने तो पार्टी का हो जाएगा सत्यानाश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.