script

संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाने पर नहीं हुआ इलाज, मरीज की मौत

locationअमेठीPublished: May 05, 2019 07:28:15 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

मरीज ने लगाया आरोप कि संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाने पर नहीं मिला इलाज

amethi

संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाने पर नहीं हुआ इलाज, मरीज की मौत

अमेठी. पांचवे चरण के चुनाव से पहले अमेठी का सियासी पारा एकाएक तब गर्मा उठा जब बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने धड़ाधड़ दो वीडियो ट्वीट किए। मामला संजय गांधी हास्पिटल से जुड़ा है इसलिए स्मृति ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कटघरे मे खड़ा कर दिया। हालांकि, हास्पिटल प्रशासन ने पूरे मामले से जब पर्दा हटाया तो बीजेपी औंधे मुंह गिर पड़ी।
क्या है मामला

25 अप्रैल को संजय गांधी अस्पताल में अपने पिता नन्हे मिश्र (40) का इलाज कराने आए रोहित मिश्र ने बताया कि उनके पिता का इलाज सिर्फ इस वजह से नहीं हुआ क्योंकि उनके पास आयुष्मान कार्ड था। उनके पिता को पेट और पैर में दिक्कत थी। डॉक्टरों ने उन्हें आयुष्मान कार्ड न चलने की बात कह कर अगले दिन बुलाया। दूसरे दिन मरीज नन्हे लाल को इमरजेंसी में भर्ती कराया। उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई थी। डॉक्टर ने इलाज के पैसे मांगे तो मरीज के तीमारदारों ने आयुष्मान योजना का कार्ड दिखाया। लेकिन डॉक्टरों ने कहा यहां आयुष्मान कार्ड नहीं चलेगा। इस बीच मरीज के तीमरादारों और डॉक्टरों में बहस हो गई। समय से इलाज न मिल पाने के कारण मरीज का दर्द बढ़ गया। डॉकटर ने दवा लिखी और मरीज को लखनऊ रेफर किया। लेकिन तब तक मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ चुकी थी और इसी बीच उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक के भतीजे अरुण मिश्र ने बताया कि डॉक्टर्स ने यह कहकर इवाज करने से इंकार कर दिया कि यह कार्ड योगी और मोदी का है, जो कि कांग्रेस के अस्पताल में नहीं चलेगा। इस पर काफी बहस हुई जिसमें वक्त जाया हुआ। समय से ठीक इलाज न मिल पाने के कारण उसके चाचा की मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़ें: गठबंधन का एक-एक वोट दोनों कांग्रेस नेताओं को मिलेगा: मायावती

मामले को बताया चुनावी स्टंट

इस मामले में संजय गांधी हास्पिटल के प्रबंधक वित्त एवं प्रशासन भोलानाथ त्रिपाठी ने बताया कि नन्हे लाल के पास आयुष्मान कार्ड नहीं था। वे भाजपा के अच्छ कार्यकर्ता थे और शराबी भी थे। उन्होंने कहा नन्हे लाल की मृत्यु 26 अप्रैल को हुई थी। लेकिन आज तक इस मामले को नहीं उठाया गया। अब इसे राजनीतिक मोड़ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा इसे पांचवे चरण के मतदान से एक दिन पहले इसलिए लाइमलाइट में लाया गया ताकि कांग्रेस इसका कई एनकाउंटर न कर पाए।
स्मृति ईरानी ने किया ट्वीट

इस घटना को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ”आज मैं निशब्द हूं- कोई इतना गिर सकता है यह कभी नहीं सोचा था। एक गरीब को सिर्फ़ इसलिए मरने दिया क्यूँकि उसके पास मोदी का आयुष्मान कार्ड था पर अस्पताल राहुल गांधी का था।”
https://twitter.com/smritiirani/status/1124946229572657152?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो