scriptनाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ़्तार, नशे में धुत होकर बालिका को बनाया था हवस का शिकार | Police arrests accused in rape case in Amethi | Patrika News
अमेठी

नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ़्तार, नशे में धुत होकर बालिका को बनाया था हवस का शिकार

जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में करीब सप्ताह भर पूर्व नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

अमेठीJul 18, 2018 / 08:35 pm

Abhishek Gupta

Arrest in Rape case

Arrest in Rape case

अमेठी. जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में करीब सप्ताह भर पूर्व नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया था। क्षेत्राधिकारी सूक्ष्म प्रकाश ने बताया कि 8 वर्षीय मासूम के साथ हुए दुराचार कांड में 9 जुलाई की शाम क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ट्रामा सेंटर में भर्ती थी। इस कारण घटना का खुलासा पुलिस के लिए गंभीर चुनौती थी। पुलिस ने दर्जनों युवकों को पूछताछ के लिए गिरफ्त में लिया था। पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर कोतवाल पारसनाथ सिंह ने सोमवार को आरोपी गणेश पासी को आरोपी के घर से गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें- 2019 चुनाव के लिए भाजपा की बैठक हुई खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले, प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान

कोतवाल पारस नाथ सिंह के मुताबिक आरोपी मजदूरी करता है। घटना वाले दिन गांव में संतराम के यहां स्लेप पड़ रही थी, दोपहर में इसी उपलक्ष्य में पार्टी थी खाना के बाद उसने शराब पी और जब पीड़िता रास्ते में बाजार में दिखी तो जबरन साइकिल पर बैठा कर उसने दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी का चालान काट उसे कोर्ट में पेश किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 5 हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की है।

Home / Amethi / नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ़्तार, नशे में धुत होकर बालिका को बनाया था हवस का शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो