scriptअमेठी: मां-बेटी के आत्मदाह प्रयास के बाद छावनी में बदला जामो कस्बा, स्थानीय लोगों ने कहा- कोई बड़ी बात नहीं थी | Post mother daughter suicide attempt amethi picture changes | Patrika News

अमेठी: मां-बेटी के आत्मदाह प्रयास के बाद छावनी में बदला जामो कस्बा, स्थानीय लोगों ने कहा- कोई बड़ी बात नहीं थी

locationअमेठीPublished: Jul 19, 2020 06:32:11 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

जामो थाना क्षेत्र के कस्बे में लाकडाउन को लेकर सन्नाटा पसरा है। वहीं शुक्रवार को क्षेत्र की रहने वाली मां-बेटी के आत्मदाह के प्रयास के मामले को लेकर क्षेत्र छावनी में बदल गया है।

Amethi news

Amethi news

अमेठी. जामो थाना क्षेत्र के कस्बे में लाकडाउन को लेकर सन्नाटा पसरा है। वहीं शुक्रवार को क्षेत्र की रहने वाली मां-बेटी के आत्मदाह के प्रयास के मामले को लेकर क्षेत्र छावनी में बदल गया है। जगह-जगह बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। केस में कांग्रेस और एआईएमआईएम नेता का नाम आने के बाद मामले ने राजनैतिक रूप ले लिया है। स्वयं अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कांग्रेस को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
स्मृति ने कांग्रेस को दिया जवाब-

स्मृति ईरानी ने कहा है कि वो (कांग्रेस) जनता का पैसा लूट रहे थे, अब वे (कांग्रेस) अपने राजनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए महिलाओं को जिंदा जलाने के स्तर तक पहुंच गए हैं। उन्होंने ये भी लिखा कि क्योंकि अमेठी हार गए हैं, और बीजेपी के साथ खड़े नहीं हो सकते। वही प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए स्मृति ने लिखा कि राजकुमारी अब सिंहासन पर एक शॉट चाहती है।
वजह तो कोई खास नहीं थी-

इस बाबत जब क्षेत्र के लोगों से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि वजह तो कोई खास नहीं थी, जिसे तिल का ताड़ बनाया गया। स्थानीय निवासी भूपेश तिवारी बताते हैं कि एक नाली के विवाद से ये मामला उठा था। दोनों के बीच में पानी निकासी वजह थी। पीड़िता गुड़िया चाहती थी कि नाली को हटाया जाए या इसमें पाइप वग़ैरह डाला जाए। मामला थाने तक गया था। तो पुलिस ने समझौता कराकर इन लोगों को घर भेज दिया था। फिर बीच में दोनो पक्षों में मारपीट हुई थी, आत्मदाह का प्रयास जिस लड़की ने किया है, उसने शायद अर्जुन आदि के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। और उन्होंने (अर्जुन) ने भी इन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था।
उसके बाद से वाद-विवाद बढ़ा तो ये लोग घर से भाग गए। भूपेश बताते हैं कि करीब एक डेढ़ महीने से यह लोग यहां घर पर हैं नहीं। जामो थाने की पुलिस बराबर आती रही। और कहा हैं कि मामले को सुलटाया जाए, लेकिन ये लोग घर पर ताला लगाकर निकल गए हैं। कोई कहता है मायके में हैं, कोई कहता है लखनऊ में है, लेकिन हम लोगों को जानकारी नहीं है। अब मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि उन लोगों ने आत्मदाह किया है। अब यहां चारों तरफ पुलिस बैठी है। घर पर आज भी ताला लगा है। और दूसरे पक्ष को भी पुलिस ले गई है।
पड़ोस की चंद्रावती बताती हैं कि नाली को लेकर विवाद हुआ था कोई इतनी बड़ी बात नहीं थी। नाली के पानी के लिए गड्ढा खोदा गया था इसी पर विवाद हुआ। पुलिस ने सुलह भी कराया दिया था अब झूठ चाहे जो बोले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो