scriptप्रियंका गांधी के आगमन की अमेठी में तैयारियां, कांग्रेस ने कहा 2019 में मिलेगी जबरदस्त जीत | preparations in amethi on priyanka gandhi first lucknow road show | Patrika News

प्रियंका गांधी के आगमन की अमेठी में तैयारियां, कांग्रेस ने कहा 2019 में मिलेगी जबरदस्त जीत

locationअमेठीPublished: Feb 10, 2019 04:22:23 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारियां अमेठी में भी हो रही हैं। उनके रोड शो में अमेठी से हज़ारों की भीड़ जुटने की संभावना है

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी के आगमन की अमेठी में तैयारियां, कांग्रेस ने कहा 2019 में मिलेगी जबरदस्त जीत

अमेठी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रियंका गांधी पहले लखनऊ रोड शो आगमन पर होंगी। यहां वे कांग्रेस अध्यक्ष एवं अमेठी सांसद राहुल गांधी के साथ रोड शो कर बीजेपी समेत विपक्ष को अपनी ताकत का एहसास कराएंगी। इस बीच प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारियां अमेठी में भी हो रही हैं। उनके रोड शो में अमेठी से हज़ारों की भीड़ जुटने की संभावना है, जिसके लिए रूप रेखा तैयार की गई है।
अमेठी कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन पर गांधी के प्रतिनिधि चंद्र कांत दुबे व अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने सभी विधानसभा प्रभारियों और नेताओं के साथ बैठक कर प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की। अमेठी के लोगों का मानना है कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त जीत हासिल होगी और देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनकर देश को स्वर्णिम पथ पर ले जाएंगे और विश्व के पटल पर अमेठी इतिहास लिखेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो