scriptभाजपा के राष्ट्रवाद पर प्रियंका ने उठाए सवाल, पीएम की कास्ट पर भी साधा निशाना | priyanka gandhi accused pm narendra modi and smriti irani | Patrika News

भाजपा के राष्ट्रवाद पर प्रियंका ने उठाए सवाल, पीएम की कास्ट पर भी साधा निशाना

locationअमेठीPublished: Apr 28, 2019 05:21:19 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– प्रियंका गांधी ने पीएम की कास्ट पर साधा निशाना
– राष्ट्रवाद के नाम पर किया भाजपा का घेराव
– कहा जनता से किए वादे रह गए अधूरे

priyanka gandhi

vgfsfg

अमेठी. कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। इसी कड़ी में अमेठी पहुंची प्रियंका ने पीएम मोदी पर उनकी कास्ट व अन्य मुद्दों को उठाकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि उन्हें आजतक पीएम मोदी की कास्ट का पता नहीं चल पाया। विपक्ष ने भी कभी इस बात पर ज्यादा जोर नहीं दिया। प्रियंका ने ये साफ किया कि वे कोई व्यक्तिगत आलोचना नहीं कर रहीं लेकिन कई बार पीएम मोदी की कास्ट पर सवाल उठ चुके हैं।
भाजपा के राष्ट्रवाद पर उठाया सवाल

प्रियंका ने बीजेपी पर राष्ट्रवाद के नाम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि देशभर से हजारों किसानों ने नंगे पैर घूमकर प्रोटेस्ट किया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। ये किस तरह का राष्ट्रवाद है जहां गरीबों की नहीं सुनी जाती। नौजवानों से रोजगार के नाम पर झूठे वादे किए जाते हैं। प्रियंका ने कहा कि ये राष्ट्रवाद नहीं होता। राष्ट्रवाद देश की भक्ति होती है और देश का अर्थ जनता होता है और भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने यहां जनता के लिए काम शुरू कराया। प्रियंका ने कहा कि पालिटिकल पार्टी और नेता की नीयत देखना चाहिए। कार्य किसी भी पार्टी ने शुरू किए हों लेकिन वो जनता के लिए होते हैं। अगर भाजपा की यह नीयत है तो उन्होंने कांग्रेस के करवाए गए कार्यों को क्यों रुकवाया। कार्य के पूरा होने से राहुल गांधी का भला नहीं होता बल्कि जनता का भला होता।
पांच साल में 16 बार अमेठी आईं स्मृति

प्रियंका ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की अमेठी में सक्रियता पर सवाल उठाए। कहा जाता है कि 2014 में हार के बाद भी स्मृति अमेठी में सक्रिय हैं लेकिन प्रियंका का दावा है कि यह गलत है। उन्होंने कहा कि स्मृति पांच साल में 16 बार अमेठी आई हैं। वह चार-पांच घंटों के लिए अमेठी आती हैं और कभी साड़ी वितरण करती हैं, तो कभी जूते बांटती हैं। यहां की जनता स्वाभिमानी है। अमेठी के लोग कभी किसी के सामने गि़ड़गिड़ाते नहीं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो