scriptप्रियंका गांधी ने कांग्रेसियों में भरा जोश- किसान विरोधी कानून पूरे देश के लिए खतरनाक है | Priyanka Gandhi addressed Congress Workers | Patrika News

प्रियंका गांधी ने कांग्रेसियों में भरा जोश- किसान विरोधी कानून पूरे देश के लिए खतरनाक है

locationअमेठीPublished: Jan 27, 2021 06:43:33 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान विरोधी कानून सिर्फ किसानों के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है

congress.jpg

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि संगठन निर्माण कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अमेठी. जनपद के जामों ब्लाक के दखिन वारा न्याय पंचायत में हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा अमेठी से राजनीतिक नहीं, परिवारिक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन निर्माण कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है। संगठन के बल पर हम सरकार की गलत नीतियों का मजबूती के साथ विरोध कर सकते हैं तथा किसानों, बेरोजगारों और मंहगाई के खिलाफ एक मजबूत निर्णायक लड़ाई लड़ सकते हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान विरोधी कानून सिर्फ किसानों के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है। क्योंकि यह कानून सरकार ने अपने चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया है। जिससे समूचे देश के किसानों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। यही कारण है कि पूरे देश का किसान पिछले 63 दिनों से राजधानी दिल्ली की सीमा पर कानून वापस लिये जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है और अपने 157 साथियों को गवां (शहादत) चुका है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yqhun
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो