अमेठी

अमित शाह ने किया रोड शो तो प्रियंका ने नुक्कड़ सभा से राहुल के लिए मांगा वोट

अमेठी में कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी और भाजपा से अमित शाह ने रोड शो कर अपने प्रत्याशी के लिए वोट अपील की

अमेठीMay 04, 2019 / 05:26 pm

Karishma Lalwani

प्रियंका का आरोप, भाजपा अमेठी के ग्राम प्रधानों को दे रही रिश्वत

अमेठी. लोकसभा चुनाव 2019 के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पांचवे चरण में देश के 7 राज्यों के 51 सीटों पर चुनाव होना है। इसमें यूपी की 14 सीटों पर 6 मई को मतदान होना है जिसमें से अमेठी लोकसभा सीट एक है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच मुकाबला है। इस कड़ी में अमेठी में कांग्रेस से पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और भाजपा से पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रोड शो कर अपने प्रत्याशी के लिए वोट अपील की।
राहुल के संसदीय क्षेत्र पहुंचे अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतने सालों तक गांधी परिवार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता रहा। लेकिन यहां के कई गांव ऐसे रहे जहां बिजली भी नहीं पहुंची। मोदी सरकार के आने के बाद यहां बिजली व्यवस्था पहुंची।
 

नरेंद्री मोदी में अमेठी की आस्था

अमित शाह के रोड शो में जनसैलाब उमड़ा। भीड़ की सबसे ज्यादा तादाद अमेठी के अलावा बाराबंकी और प्रतापगढ़ से रही। अमित शाह ने कहा यह भीड़ इस बात का सबूत है कि अमेठी हम ही जीतेंगे। नरेंद्र मोदी में अमेठी की आस्था है। इस बार भी भाजपा की जीत होगी और भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।
 

amit shah
कांग्रेस के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी अमेठी में काफी समय से सक्रिय हैं। कभी सांपो को हाथ में लेकर तो कभी जनता के बीच जाकर वे लोगों से रुबरू हो रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा अमेठी के ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपये रिश्वत दे रही है। उन्होंने कहा कि भगवादल को गलतफहमी है कि पुश्तों से चली आ रही सच्ची राजनीति की मिसाल को इतनी रकम में खरीदा जा सकता है। कांग्रेस वाले लिफाफे में यहां घोषणापत्र भेजते हैं और भाजपा वाले पत्र नहीं बल्कि उसमें 20-20 हजार रुपये भेजते हैं। भाजपा को लगता है कि अमेठी के प्रधान 20 हजार रुपये में बिक जाएंगे।
priyanka
लोकतंत्र को जिंदा रखने वाली सरकार चाहिए

प्रिंयका ने कहा कि देश को ऐसी सरकार चाहिए जो लोकतंत्र और जनता को जिंदा रख सके। भाजपा की नीयत खराब है। उनकी नीतियां गरीबों के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों के लिए बनाई गई हैं। भाजपा वाले किसानों का कर्ज माफ नहीं करते लेकिन पांच साल में उद्योगपतियों का साढ़े पांच लाख रोड़ कर्ज माफ कर दिया। पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक को 15-15 लाख देने का वादा किया था लेकिन दिया कुछ नहीं। लेकिन अगर कांग्रेस की सरकार आएगी तो हर गरीब के खाते में न्याय योजना के तहत सालाना 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही किसानों के लिए अलग से बजट बनेगा।
 

priyanka
नाटक कर रही हैं स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी में जूते और साड़ी बांटने को प्रियंका ने नाटक बताया। उन्होंने कहा कि स्मृति पांच साल में 16 बार अमेठी आई। जबकि राहुल उससे दोगुनी बार आकर यहां के गांव-गांव घूम चुके हैं। स्मृति ईरानी देश भर की मीडिया को बुलाकर अमेठी में जूतों का विवरण करती हैं। प्रियंका ने कहा कि ये अमेठी के लोगों को जूता बांटकर उनका अपमान करती हैं क्योंकि वह जान नहीं पायीं कि अमेठी की जनता क्या है।
ये भी पढ़ें: सत्ता की हनक के आगे उड़ी आचार संहिता की धज्जियां

Home / Amethi / अमित शाह ने किया रोड शो तो प्रियंका ने नुक्कड़ सभा से राहुल के लिए मांगा वोट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.