झूठ फैला रहे बाहरी लोग प्रियंका ने कहा कि अमेठी में बाहरी लोग आकर झूठ फैला रहे हैं। अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर प्रियंका ने कहा कि राहुुल के यहां न आने की झूठी खबरें फैला रहे हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं को यह पता है कि राहुुल यहां आते हैं या नहीं।
प्रियंका ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वाराणसी जाने पर उन्होंने (प्रियंका) ने पता लगाया कि पांच साल में एक गांव जाकर पीएम मोदी ने हालचाल नहीं लिया। वहीं योगी भी दलितों के गांव में जाने से पहले हाथमुंह धुलवाते हैं।
स्मृति ने किया पलटवार प्रियंका के बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। स्मृति ने कहा कि प्रियंका गांधी को नाटक नहीं करना चाहिए। अगर बात गरीब नागरिकों की हैं जिनके पास जूते नहीं हैं, तो अगर प्रियंका में थोड़ी सीभी शर्म है, तो उन्हें जाकर देख लेना चाहिए कि क्या सच है।