अमेठी

अमेठी में कांग्रेस का अनोखा प्रचार, इस शख्स ने जीता प्रियंका का दिल

अमेठी में कांग्रेस के अनोखे प्रचार से प्रियंका गांधी हुईं इम्प्रेस

अमेठीApr 23, 2019 / 06:56 pm

Karishma Lalwani

अमेठी में कांग्रेस का अनोखा प्रचार, इस शख्स ने जीता प्रियंका का दिल

अमेठी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीन चरण के मतदान हो चुके हैं। सभी राजनीतिक दल जनसभा और रैली के माध्यम से अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। इस बीच अमेठी में कांग्रेस के चुनावी प्रचार का अलग ही रूप देखने को मिला। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी के दौरे के दौरान मोहम्मद वकील नाम के शख्स से मिलीं, जिन्होंने भारतीय झंडे के कलर से साइकिल सजाकर उसपर कांग्रेस का हाथ (चुनाव चिन्ह) लगाया।
 

सात दिनों तक साइकिल से करेंगे प्रचार

प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय अमेठी-रायबरेली दौरे के दूसरे दिन जब गौरीगंज पार्टी कार्यालय पहुंची, तो वहां मोहम्मद वकील अपनी अनोखी साइकिल के साथ मौजूद थे। प्रियंका ने उनसे साइकिल के विषय में जानकारी ली। मोहम्मद वकील ने बताया कि वे इस साइकिल की पूरे लोकसभा क्षेत्र में आगामी 7 दिनों तक प्रचार करेंगे। सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने लोकसभा क्षेत्र में साइकिल को चलने के लिए 7 दिनों की अनुमति दी है। प्रियंका इनके प्रचार व कांग्रेस के लिए प्यार देख इम्प्रेस हुईं और उन्होंने इनका नंबर लिया।
 

amethi
मां थीं कांग्रेस चेयरमैन

मोहम्मद वकील ने बताया कि उनकी माता कांग्रेस की चेयरमैन थीं। उनके पूरे खानदान से शुरू से कांग्रेस का समर्थन किया है। इसलिए वे भी कांग्रेस के प्रचार प्रसार में जुटे हैं और अगले 7 दिनों तक गांव-गांव जाकर इस साइकिल से कांग्रेस का प्रचार करेंगे।
ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड को प्रदेश का सबसे समृद्ध क्षेत्र बनाना चाहती है भाजपा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Home / Amethi / अमेठी में कांग्रेस का अनोखा प्रचार, इस शख्स ने जीता प्रियंका का दिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.