script

राहुल ने मोदी-योगी पर बोला हमला-कहा-किसान और मजदूरों पर ध्यान नहीं दे रहीं दोनों सरकारें

locationअमेठीPublished: Jan 15, 2018 07:14:27 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

कहा-योगी व मोदी लोगों को धर्म व जाति के नाम पर लड़ा रहे हैं।

Rahul gandhi

Rahul gandhi

अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार अमेठी पहुंचे। राहुल गांधी लखनऊ के अमौसी एयपोर्ट से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए रवाना हुए। रायबरेली पहुंचने पर उन्होंने लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर स्थित चुरवा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट बिताया। राहुल गांधी ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
जोरदार स्वागत किया

राहुल सोमवार सुबह दस बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहां से वह निगोहां होते हुए सलोन पहुंचे। निगोंहा स्थित एक ढाबे में उन्होंने चाय-पकौड़ी का भी लुत्फ उठाया। राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर , सांसद प्रमोद तिवारी आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पीएम मोदी पर बोला हमला
इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर आसीन होने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जा रहे राहुल गांधी ने रायबरेली में भाजपा की उत्तर प्रदेश तथा केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। रायबरेली के सलोन में नुक्कड़ सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों जगह पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग हैं। यह गरीब, किसान तथा मजदूरों पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि यह गरीबों की नहीं सुनते हैं। बड़े-बड़े घरानों के सारे काम हो रहे हैं। राहुल गांधी ने देश तथा प्रदेश की विकास योजनाएं पूरी न होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार माना।
राहुल गांधी ने कहा कि योगी व मोदी लोगों को धर्म व जाति के नाम पर लड़ा रहे हैं। उन्होंने मोदी मॉडल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा के झूठ को जनता के बीच बताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद देश तथा प्रदेश का गरीब व किसान एक बार फिर अपने विकास के बारे में सोच सकेगा।
भाजपा-कांग्रेस कार्यकार्ताओं में मारपीट

मेठी सगरा तिराहे पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। राहुल गांधी के काफिले को रोकने के लिए भाजपा कार्यकर्ता खड़े थे जिनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई और इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पुलिस और प्रशासन ने बीच बचाव कर मामले को सुलझाया।

ट्रेंडिंग वीडियो