scriptएक मिनी बस में भरे थे 110 यात्री, देखकर चकराई पुलिस | 110 passenger were packed in minibus | Patrika News

एक मिनी बस में भरे थे 110 यात्री, देखकर चकराई पुलिस

locationअमेठीPublished: Feb 09, 2016 12:13:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

शहर एवं जिले में ओवरलोड वाहन चलना आम बात है। पुलिस एवं परिवहन विभाग
समय-समय पर ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई भी करते आए है।

शहर एवं जिले में ओवरलोड वाहन चलना आम बात है। पुलिस एवं परिवहन विभाग समय-समय पर ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई भी करते आए है। इसके बावजूद वाहन चालकों के हौंसले बुलंद है। सोमवार दोपहर शहर से रवाना हुई एक मिनी बस में क्षमता से चार गुना अधिक सवारियां थी। पुलिस ने मिनी बस रुकवा कर नियमानुसार मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया।

पीछे भी लटक कर जा रहे थे
जानकारी के अनुसार सदर थानाधिकारी दिनेश सुखवाल सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे निम्बाहेड़ा मार्ग पर थाने की और जा रहे थे। इस दौरान एक मिनी बस चित्तौडग़ढ़ से निम्बाहेड़ा की और जाती दिखाई दी जो सावा, कन्नौज होकर सांवलियाजी जाती है। मिनी बस में क्षमता से अधिक सवारियां थी। छत पर भी सवारियां बैठी थी तथा कई तो पीछे लटके हुए भी थे। चालक बस को तेज गति से भगा ले जा रहा था। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सदर थानाधिकारी ने बस को शहर में ही मधुवन चौराहे पर रुकवा दिया। सदर थाने से भी कार्रवाई के लिए जाप्ता बुलवा लिया।

110 सवारियां
पुलिस ने मिनी बस की जांच की तो इसमें ऊपर व नीचे कुल 110 सवारियां बैठी हुई थी। इस पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने तथा सवारियों को छत पर बिठा कर जान जोखिम में डालने का मामला दर्ज कर लिया। मामले में चालक कन्नौज निवासी हकीम मोहम्मद पुत्र अजीम मोहम्मद को गिरफ्तार कर बस को भी जब्त कर लिया।

मात्र 30 सवारियों की है क्षमता
जानकारी में सामने आया कि मिनी बस की क्षमता मात्र 28 से 30 सवारियां ही होती है। परिवहन विभाग भी मिनी बस के लिए इतनी सवारियों का ही परमिट जारी करता है। वहीं दूसरी और जो बस सदर पुलिस ने रुकवाई उसमें चार गुना सवारियां थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो