scriptआरिफ से दूर होकर 40 घंटे भूखा रहा सारस, डिप्रेशन में न चला जाए ये सोच चिड़ियाघर के अधिकारी हुए परेशान | saras and arif friendship akhilesh yadav tweet saras in depression | Patrika News

आरिफ से दूर होकर 40 घंटे भूखा रहा सारस, डिप्रेशन में न चला जाए ये सोच चिड़ियाघर के अधिकारी हुए परेशान

locationअमेठीPublished: Mar 28, 2023 03:26:01 pm

Submitted by:

Priyanka Dagar

Arif-Saras Friendship: अखिलेश यादव ने एक बार फिर सारस को लेकर योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने योगी सरकार को उसकी उदासी का कारण बताया है।

photo_2023-03-28_15-11-38.jpg
अमेठी के रहने वाले आरिफ से सारस लिए जाने के बाद से अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेर रहे हैं। अखिलेश आरिफ से सारस दूर करने फिर उसे पिंजरे में रखने के लिए योगी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। इस पर उनका एक और ट्वीट आया है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक न्यूजपेपर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “सारस है उदास, ये कैसा अमृतकाल” उनका ये ट्वीट तब सामने आया जब, हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला था कि कानपुर चिड़ियाघर लाए जाने के बाद सारस को 2 किलो छोटी मछलियां खाने को दिया गया था लेकिन उसने खाने से मना कर दिया।
वन विभाग ने बीते हफ्ते सारस को आरिफ से लेकर कानपुर के चिड़ियाघर में भेजा गया था यहां सारस को एक पिंजरे में क्वारंटीन किया गया है। योगी सरकार के इस कदम की अखिलेश यादव लगातार आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि सारस को आजाद रहने दिया जाए।
tweet.png

40 घंटे से सारस ने न कुछ खाया न कुछ एक्टिविटी दिखाई
चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि उसे एक अलग बाड़े में रखा गया है। सारस ने 40 घंटे से ना कुछ खाया और ना ही कोई एक्टिविटी दिखाई। वह केवल अपने पिंजरे में घूमता रहा। हालांकि रविवार देर शाम सारस ने मछलियों का डिनर किया और सोमवार सुबह उबले आलू और मकई खाए। सारस की ऐसी हालत देख कर चिड़ियाघर के अधिकारी भी परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि सारस का ध्यान कैसे रखा जाए।
सारस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने एक स्पेशल डायट चार्ट तैयार किया है, जिसमें हर दिन चावल, दाल और उबले हुए आलू शामिल हैं। इसके अलावा सारस को मछलियों के साथ-साथ विशेष दाना भी दिया जाएगा जिसमें मसूर और बीज होंगे।
अखिलेश और सारस की तस्वीर कानपुर के चिड़ियाघर में लगनी चाहिए- सपा विधायक
सोमवार दोपहर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने चिड़ियाघर पहुंचकर निदेशक केके सिंह को दाल और सारस का चारा सौंपा। उन्होंने कहा कि सारस और आरिफ को सजा दी जा रही है। जिससे उसकी भूख खत्म हो गई है। यहां तक कि विधायक ने अधिकारियों से आरिफ और अखिलेश यावद वाली तस्वीर सारस के बाड़े में लगाने को भी कहा जिससे उसका उत्साह बढ़ाया जा सके।
Saras
IMAGE CREDIT: आरिफ और सारस की दोस्ती

सारस और आरिफ के बीच के अनोखे बंधन ने खूब सुर्खियां बटोरीं। एक साल पहले अमेठी के रहने वाले आरिफ को बेहोश और घायल हालत में सारस मिला था। आरिफ ने सारस का इलाज कराया। ठीक होने के बाद सारस आरिफ का दोस्त बन गया। वह हर जगह आरिफ का पीछा करती। हालांकि, जैसे ही पक्षी और आरिफ का वीडियो वायरल हुआ, वन अधिकारी अमेठी वहां पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए।
1 साल पहले शुरू हुई थी आरिफ और सारस की दोस्ती
आरिफ और सारस की दोस्ती की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। आरिफ को ये सारस कई महीने पहले घायल हालत में मिला था। आरिफ ने इसका इलाज किया तो दोनों के बीच मित्रता हो गई। दोनों के साथ में खाने खाते हुए वीडियो वायरल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो