scriptखाकी ड्रेस पहले बच्चों को देखकर लगता था जेल से हैं आ रहेः सतीश द्विवेदी | Satish dwivdi says kids in khadi dress looked like coming from jail | Patrika News

खाकी ड्रेस पहले बच्चों को देखकर लगता था जेल से हैं आ रहेः सतीश द्विवेदी

locationअमेठीPublished: Mar 06, 2021 09:05:55 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

स्मृति ईरानी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी शनिवार को अमेठी पहुंचे।

Minister Satish Dwivedi teacher recruitment case

Minister Satish Dwivedi teacher recruitment case

अमेठी. स्मृति ईरानी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी शनिवार को अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने पौने सात करोड़ की लागत से बनने वाले डायट का शुभारंभ किया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने प्राइमरी स्कूल के बच्चों को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार दो जोड़ी रंगीन ड्रेस बच्चों को दे रही है। आज जब प्राइमरी स्कूल के बच्चे सड़क पर निकलते हैं तो ये नहीं लगता कि यह वही बच्चे हैं जो कभी खाकी ड्रेस में निकलते थे और उन्हें देख कर लगता था कि ये जेल से आ रहे हैं।
शिक्षा मंत्री सतीश सतीश द्विवेदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार के बड़े-बड़े नेता दिल्ली से आकर लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हैं। कहते हैं कि हमने दिल्ली के स्कूलों को ऐसा बना दिया है। अगर उत्तर प्रदेश में दिल्ली वाला मॉडल लाना है तो हमारी सरकार लाइए। मंत्री ने आगे कहा कि, दिल्ली में कक्षा एक से कक्षा बारह तक के मात्र 1024 स्कूल हैं। उत्तर प्रदेश में केवल कक्षा एक से कक्षा आठ तक के 1,59,831 विद्यालय हैं। उन्होंने कहा इन दोनों की तुलना वैसे भी नहीं कर सकते हैं। एक तरफ देश की राजधानी है।
उन्होंने कहा कि हमें भी गर्व होता है कि जब हमारी राजधानी के स्कूल अच्छे होते हैं। हमको कभी ईर्ष्या नहीं होती है, लेकिन वह उत्तर प्रदेश में राज करने का सपना देखते हैं। उन्हें यहां बेसिक शिक्षा की तस्वीर नहीं दिखाई देती। वो हमारे किसी नए स्कूल के पिछवाड़े जो उसका परित्यक्त भवन खड़ा होता है। उसकी तस्वीर खीचते हैं और उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो