अमेठी

गांधी-नेहरू परिवार का किला भेदने के लिए मां भगवती की शरण मे पहुंची स्मृति ईरानी

दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को घेरने के लिए यहां डेरा डाल दिया है

अमेठीApr 06, 2019 / 04:14 pm

Karishma Lalwani

गांधी-नेहरू परिवार का किला भेदने के लिए मां भगवती की शरण मे पहुंची स्मृति ईरानी

अमेठी. नवरात्र के पहले दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गौरीगंज के सुल्तानपुर रोड पर बूढ़नमाई धाम और दुर्गन भवानी मंदिर पर मां भगवती के दर्शन किए। यही नहीं बल्कि उन्होंने कालिकन मंदिर में भी दर्शन कर सभी को नव वर्ष और नवरात्रि की शुभकामना दी। मंदिरों में दर्शन के बाद पार्टी के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय पहुंची स्मृति ईरानी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष से आगे बढ़ी पार्टी है जबकि कांग्रेस नोट व खोट की राजनीति करती है।
हर बूथ अपनाना है कमल का फूल खिलाना है

स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं ने संघर्ष कर पार्टी को खड़ा किया। आज भी केरल और पश्चिम बंगाल में पार्टी के कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं लेकिन वे फिर भी पार्टी के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्मृति ने भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘हर बूथ अपनाना है कमल का फूल खिलाना है’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हमेशा एक ही उद्देश्य रहा है कि राष्ट्र पहले, पार्टी दूसरे स्थान पर और खुद नेता तीसरे स्थान पर। कांग्रेस पर आरोप लगाकर कहा कि वे वोटबैंक की राजनीति करते हैं। राहुल गांधी ने वायनाड सीट से पर्चा भरा है जिसका मतलब साफ है कि उनकी अमेठी मे हार पक्की है।
अभद्र टिप्पणी करना राहुल के संस्कारों का प्रतीक: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज 11 करोड़ कार्यकर्ताओं का परिवार राष्ट्रहित में समर्पित भावना से सेवा दे रहा है।अमेठी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब भाजपा कार्यक्रता अपने कार्यालय से स्थापना दिवस मना रहे हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर की गई राहुल की टिप्पणी पर स्मृति ने कहा कि ये उनके संस्कारों का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें: मां के आशीर्वाद से स्मृति ने की प्रचार अभियान की शुरुआत

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने लगाया स्मृति ईरानी पर गुजरात की ब्लैक लिस्टिग संस्था में सांसद निधि का दुरुपयोग करने का आरोप
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.