scriptस्मृति ईरानी का एक दिवसीय अमेठी दौरा, अमृत सरोवर का करेंगी लोकार्पण | Smriti Irani will Inaugurate Amrit Sarovar in Amethi | Patrika News

स्मृति ईरानी का एक दिवसीय अमेठी दौरा, अमृत सरोवर का करेंगी लोकार्पण

locationअमेठीPublished: Aug 12, 2022 07:17:15 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहीं स्मृति अपने गोद लिए गांव सुजानपुर में अमृत सरोवर का लोकार्पण करने के बाद जिला मुख्यालय स्थित एक विद्यालय में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी।

smriti.jpg

File Photo of Smriti Irani

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी शनिवार 13 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहीं स्मृति ईरानी अपने गोद लिए गांव सुजानपुर में अमृत सरोवर का लोकार्पण करने के बाद जिला मुख्यालय स्थित एक विद्यालय में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी।
यह होगा कार्यक्रम शेड्यूल

शनिवार 13 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होंगी। गौरीगंज के मनीषी महिला महाविद्यालय में लोकगायन अशोक त्रिपाठी तो वहीं संतोष उपाध्याय और जादू शो कार्यक्रम राजेश श्रीवास्तव प्रस्तुत करेंगे। वहीं, शनिवार को ही सुजानपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमृत सरोवर का लोकार्पण करेंगी व ध्वजारोहण करेंगी।
यह भी पढ़ें – आजादी के अमृत महोत्सव: योगी सरकार का नया तोहफा, स्वतंत्रता दिवस पर फ्री दिखाई जाएंगी फिल्में

आयोजित की जाएगी 75 बाइक रैली

इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जिला कलेक्ट्रेट से अमेठी महिला थाना होते हुए सब्जी मंडी तक 75 बाइक रैली में शामिल होंगी। सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक कार्यक्रम होंगे , जिसमें सांसद स्मृति ईरानी शामिल होंगी। दोपहर बाद गौरीगंज स्थित विद्यालय परिसर में स्मृति जनप्रतिनिधियों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम की बैठक करेंगी। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो