scriptसुरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, बेटे ने लगाया कांग्रेस पर हत्या का आरोप | son of bjp leader surendra singh blamed congress for father death | Patrika News

सुरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, बेटे ने लगाया कांग्रेस पर हत्या का आरोप

locationअमेठीPublished: May 26, 2019 03:10:34 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या का आरोप उनके बेटे ने कांग्रेस पर लगाया है

surendra singh

सुरेंद्र सिंह हत्याकांड: बेटे ने लगाया कांग्रेसियों पर हत्या का आरोप

अमेठी. बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी की जीत का जश्न मनाकर लौटे बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। मामला हाईप्रोफाइल होने के नाते पुलिस फौरन एक्शन मे आ गया। मामले को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने आधे दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं मृतक के परिजनों का हालचाल लेने सांसद स्मृति ईरानी भी अमेठी के लिए रवाना हुईं। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले मृतक सुरेंद्र सिंह के बेटे ने बड़ा बयान दिया है। उसने अपने पिता की मौत का जिम्मेदार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ठहराया है। सुरेंद्र सिंह को स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता है। उनकी हत्या रात करीब 3 बजे हुई। सुरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को बरौलिया गांव लाया गया। इस दौरान जिला पुलिस प्रशासन के साथ बीजेपी सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, बीजेपी नेता का ताता लगा राह।
flashbag.patrika.com

मृतक के बेटे ने सरकार से की ये मांग

भाजपा नेता की हत्या में जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर दी है, जिसकी मॉनिटरिंग एसपी अमेठी कर रहे हैं। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे हैं जिससे पुलिस बदमाशों तक जल्द ही पहुंच सकती है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा भी कर रही है। मृतक सुरेश के बेटे का कहना है कि स्मृति के चुनाव प्रसार से लेकर जीत दिलाने तक उनके पिता की अहम भूमिका थी। इससे कांगे्रस कार्यकर्ता नाराज थे और जीत के बाद जब जश्न का माहौल था, तो कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी। साथ ही मृतक के बेटे ने सरकार से मांग की है कि इस घटना का जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
ये भी पढ़ें: अपने करीबी नेता की हत्या के बाद अमेठी रवाना हुईं स्मृति ईरानी, बेटे ने लगाया चुनावी रंजिश का आरोप

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1132516449790992384?ref_src=twsrc%5Etfw
सात लोगों को लिया हिरासत में

इस ममाले में डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह केस अगले 12 घंटों में सॉल्व कर दिया जाएगा।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1132546436619546624?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो