72 साल के देवेंद्र ने जीता स्वर्ण पदक 70 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग करने वाले 72 वर्षीय देवेंद्र सिंह पाल ने 5 किमी और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता इसके साथ ही 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में जनपद से 35 वर्ष आयु वर्ग में अरविंद कुमार प्रजापति, सीताराम कुशवाहा और 70 वर्ष आयु वर्ग में जनपद के 72 वर्षीय देवेंद्र पाल सिंह ने भाग लिया था।
तो वहीं प्रदेश में जनपद का नाम रोशन करने वाले तीनों एथलीटों की इस सफलता पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ सहित तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ साथ मित्रों, रिश्तेदारों सहित अन्य लोगों ने बधाई देकर शुभकानाएं दी।