UP panchayat chunav 2021: आरक्षित सीटों की हुई घषणा, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले वर आरक्षण सूची जारी हो रही है। इस कड़ी में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने भी अमेठी में आरक्षण सूची जारी की।

अमेठी. उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले वर आरक्षण सूची जारी हो रही है। इस कड़ी में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने भी अमेठी में आरक्षण सूची जारी की। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सामान्य महिला सीट आरक्षित की गई है। देखें सभी सीटों का हाल-
- ब्लॉक प्रमुख के 13 पदों के लिए सामान्य वर्ग के 5, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 1, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2, अनुसूचित जाति महिला के 1, अनुसूचित जाति के 2 तथा महिला के 3 पद आरक्षित किए गए।
- जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के 36 पदों के लिए सामान्य वर्ग के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 3, अन्य पिछड़ा वर्ग के 6, अनुसूचित जाति महिला के 3, अनुसूचित जाति के 6 तथा महिला के 6 पद आरक्षित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- हाथरस केस का क्या है सपा कनेक्शन, कौन है मुख्य आरोपी गौरव शर्मा
- ग्राम प्रधान के 682 पदों के लिए सामान्य वर्ग के 233, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 64, अन्य पिछड़ा वर्ग के 117, अनुसूचित जाति महिला के 56, अनुसूचित जाति के 100 तथा महिला के 112 पद आरक्षित किए गए हैं।
- क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 877 पदों के लिए सामान्य वर्ग के 288, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 83, अन्य पिछड़ा वर्ग के 147, अनुसूचित जाति महिला के 78, अनुसूचित जाति के 144 तथा महिला के 137 पद आरक्षित किए गए हैं।
- ग्राम पंचायत सदस्य के 8620 पदों के लिए सामान्य वर्ग के 3235, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 854, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1051, अनुसूचित जाति महिला के 961, अनुसूचित जाति के 1245 तथा महिला के 1274 पद आरक्षित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- 8750 रुपए सस्ता हुआ सोना, निवेश करने का सही है समय, जानें आज के भाव
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 4 से 8 मार्च तक ब्लॉक मुख्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय में आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 9 मार्च को आपत्तियों का कलेक्शन किया जाएगा। 10, 11 व 12 मार्च को प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद 13 व 14 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
अब पाइए अपने शहर ( Amethi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज