संजय गांधी हॉस्पिटल विवाद में वरुण गांधी की एंट्री, हेल्थ मिनिस्टर को लिखा लेटर
अमेठीPublished: Sep 22, 2023 03:25:02 pm
महिला की मौत की घटना के बाद अमेठी के संजय गांधी हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया था। इसे बहाल करने के लिए लगातार सरकार से मांग की जा रही है। इसी मामले में BJP से सांसद वरुण गांधी ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठ को लेटर लिखा है।
Sanjay Gandhi Hospital Amethi: यूपी के अमेठी में संजय गांधी हॉस्पिटल में महिला की मौत की घटना पर चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेसी नेताओं की तरफ से लगातार हॉस्पिटल का लाइसेंस बहाल करने के लिए सरकार से अपील की जा रही है तो वहीं भाजपा के सासंद वरुण गांधी ने भी संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस बहाल करने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेटर लिखा है।
वरुण गांधी ने लेटर में लिखा है कि मैं यह पत्र आपको हाल ही में यूपी के अमेठी में संजय गांधी हॉस्पिटल के परिचालन लाइसेंस के निलंबन के संबंध में गहरी चिंता के साथ लिख रहा हूं। इस अस्पताल का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1982 में किया था। यह कई दशकों तक अमेठी और इसके पड़ोसी जिलों में लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सहायता के एक दृढ़ स्तंभ के रूप में खड़ा रहा है।