क्या है मामला दरअसल, गौरीगंज मे बूढ़ी महिला से जबरन वोट दिलाने के मामले को स्मृति ने फौरन संज्ञान लिया। उन्होंने मामले से जुड़ा वीडियो ट्वीट किया और स्वयं मौके पर पहुंचीं। अमेठी के रामनगर बूथ पर पत्नी संग वोट डालने पहुंचे कांग्रेस सांसद एवं सुल्तानपुर से पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी अपनी पब्लिसिटी के लिए ये सब बोलती हैं। उन्होंने कहा कि इसी पांच साल मे मोदी की सरकार में हजारों हमारे पैरा मिलेट्री और आर्मी के जवान शहीद हुए हैं। इनके नाम पर भाजपा वोट मांग रही है।
संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाने पर इलाज ने मिलने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। इस मामले को भी स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा था। इस पर संजय सिंह ने पलटवार कर जवाब दिया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का जिला गोरखपुर है, जहां आक्सीजन न मिलने की वजह से सैकड़ों बच्चो का देहांत हो गया था। इसकी चर्चा क्यों नहीं कर रही। आज बहुत सारे लोग दुखी हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग आत्महत्या कर चुके हैं लेकिन इसकी चर्चा नहीं कर रहीं। अच्छे दिन आए और अच्छे दिन हवा हो गए उसकी चर्चा आज क्यों नहीं किया भाजपा ने।
संजय सिंह के अमेठी में दांत खट्टे इस जवाब में स्मृति ने संजय सिंह पर पलटवार मे कहा कि संजय सिंह इस विधानसभा मे चौथी नंबर पर आए। अब सुल्तानपुर हारने गए हैं। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को ये मालूम नहीं के कही वोटर झूठ बोलता है। संजय सिंह के अमेठी मे दांत खट्टे हो गए। वहीं प्रियंका गांधी पर भी स्मृति ने वार किया। प्रियंका के हांथ सांप लेने पर स्मृति ने कहा कि जब वो सांप के साथ लड़ रही थी तो अमेठी की जनता समझ गई थी कौन डसने वाला है अमेठी को।