अमेठी

बूढ़ी महिला से जबरदस्ती वोट देने का बढ़ा विवाद, संजय सिंह ने कहा पब्लिसिटी स्टंट कर रहीं स्मृति ईरानी

अमेठी में बढ़ा बूथ कैप्चिरिंग विवाद
– संजय सिंह ने लगाया स्मृति ईरानी पर पब्लिसिटी स्टंट करने का आरोप
– स्मृति ने कहा अमेठी संजय के दांत हो गए खट्टे

अमेठीMay 06, 2019 / 03:15 pm

Karishma Lalwani

अमेठी. लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के दौरान हाई प्रोफाइल सीट अमेठी से बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक बूढ़ी महिला से जबरदस्ती कांग्रेस को वोट देने के मामले ने तूल पकड़ ली है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की। स्मृति के इस कदम को कांग्रेस सांसद एवं सुलतानपुर से पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह ने पब्लिसिटी स्टंट बताया है, तो समृति ने भी कहा कि संजय सिंह के अमेठी में दांत खट्टे हो गए हैं।
क्या है मामला

दरअसल, गौरीगंज मे बूढ़ी महिला से जबरन वोट दिलाने के मामले को स्मृति ने फौरन संज्ञान लिया। उन्होंने मामले से जुड़ा वीडियो ट्वीट किया और स्वयं मौके पर पहुंचीं। अमेठी के रामनगर बूथ पर पत्नी संग वोट डालने पहुंचे कांग्रेस सांसद एवं सुल्तानपुर से पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी अपनी पब्लिसिटी के लिए ये सब बोलती हैं। उन्होंने कहा कि इसी पांच साल मे मोदी की सरकार में हजारों हमारे पैरा मिलेट्री और आर्मी के जवान शहीद हुए हैं। इनके नाम पर भाजपा वोट मांग रही है।
संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाने पर इलाज ने मिलने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। इस मामले को भी स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा था। इस पर संजय सिंह ने पलटवार कर जवाब दिया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का जिला गोरखपुर है, जहां आक्सीजन न मिलने की वजह से सैकड़ों बच्चो का देहांत हो गया था। इसकी चर्चा क्यों नहीं कर रही। आज बहुत सारे लोग दुखी हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग आत्महत्या कर चुके हैं लेकिन इसकी चर्चा नहीं कर रहीं। अच्छे दिन आए और अच्छे दिन हवा हो गए उसकी चर्चा आज क्यों नहीं किया भाजपा ने।
संजय सिंह के अमेठी में दांत खट्टे

इस जवाब में स्मृति ने संजय सिंह पर पलटवार मे कहा कि संजय सिंह इस विधानसभा मे चौथी नंबर पर आए। अब सुल्तानपुर हारने गए हैं। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को ये मालूम नहीं के कही वोटर झूठ बोलता है। संजय सिंह के अमेठी मे दांत खट्टे हो गए। वहीं प्रियंका गांधी पर भी स्मृति ने वार किया। प्रियंका के हांथ सांप लेने पर स्मृति ने कहा कि जब वो सांप के साथ लड़ रही थी तो अमेठी की जनता समझ गई थी कौन डसने वाला है अमेठी को।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.