scriptमकान बंटवारे में महिला को जमकर पीटा, 10 वर्षीय बेटे की हत्या | women beaten to death in house land dispute | Patrika News

मकान बंटवारे में महिला को जमकर पीटा, 10 वर्षीय बेटे की हत्या

locationअमेठीPublished: Mar 07, 2021 04:00:33 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के संसदीय क्षेत्र अमेठी में पारिवारिक मकान के बंटवारे के विवाद में दबंग परिजनों ने दलित महिला को जमकर पीटा।

मकान बंटवारे में महिला को जमकर पीटा, 10 वर्षीय बेटे की हत्या

मकान बंटवारे में महिला को जमकर पीटा, 10 वर्षीय बेटे की हत्या

अमेठी. केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के संसदीय क्षेत्र अमेठी में पारिवारिक मकान के बंटवारे के विवाद में दबंग परिजनों ने दलित महिला को जमकर पीटा। महिला के विरोध करने पर पास में सो रहे 10 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मामला अमेठी जिले के मुशीगंज थाना अंतर्गत ग्रामसभा दुलापुर का है। बदमाशों ने रात 10 वर्षीय बच्चे धीरज की गला काटकर हत्या कर दी और मां मालती देवी को भी मरने के लिए छोड़ दिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालती देवी ने बताया कि हमारे चचिया ससुर से पारिवारिक मकान के बंटवारे को लेकर कभी दिनों से विवाद चल रहा था। उन्होंने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष मुंशीगंज ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ गुरु मीत सिंह ने बताया की मालती देवी खाना खाकर सोने चली गई थी। रात करीब 10 बजे सुखदेव सिंह उनके घर पर आए। सुखदेव सिंह मालती देवी के रिश्तेदार है। उनके हाथ में धारदार हथियार था और उसने मालती के बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zr6uc
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो